विज्ञापन

यहां अब एक्सप्रेस और डीलक्स बसों में भी महिलाएं फ्री में कर सकेंगी सफर, जानें किसके लिए है ये योजना

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य में 2 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की महत्वाकांक्षी योजना वेट्री पयनम (Vetri Payanam) के विस्तार की तैयारियों की समीक्षा की. जानिए, योजना से जुड़े नियम, बस रूट और इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग सिस्टम (ETM) की पूरी जानकारी.

यहां अब एक्सप्रेस और डीलक्स बसों में भी महिलाएं फ्री में कर सकेंगी सफर, जानें किसके लिए है ये योजना
2 अक्टूबर से महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर का विस्तार.
NDTV
  • तमिलनाडु की वेट्री पयनम योजना में 2 अक्टूबर 2026 से पूरे राज्य में महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा मिलेगी.
  • योजना के तहत रोजाना लगभग 84.32 लाख महिलाएं एक्सप्रेस, डीलक्स और घाट रूट की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी.
  • कुल 12,692 सरकारी बसें योजना के तहत आरक्षित की गई हैं, जो रोजाना 1,65,312 सिंगल ट्रिप्स पूरा करेंगी.

Vetri Payanam Scheme : अगले 2 अक्टूबर 2026 से पूरे तमिलनाडु में लागू होने वाली वेट्री पयनम योजना से रोजाना लगभग 84.32 लाख महिलाओं को सीधे फायदा मिलने का अनुमान है. इस योजना के शुरू होने के साथ ही अब साधारण नगर निगम बसों के अलावा एक्सप्रेस, डीलक्स और घाट रूट की बसों में भी महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी. 

तमिलनाडु सरकार ने राज्य की महिलाओं और छात्राओं के आर्थिक सशक्तिकरण और शिक्षा-रोजगार तक आसान पहुंच बनाने के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना वेट्री पयनम के विस्तार की घोषणा की है. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद इस बात की पुष्टि की गई कि यह योजना 2 अक्टूबर से पूरे तमिलनाडु में लागू कर दी जाएगी. इस फैसले से न केवल कामकाजी महिलाओं और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को परिवहन खर्च में राहत मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच भी बेहद आसान हो जाएगी.

84 लाख से ज्यादा महिलाओं को होगा फायदा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस विस्तारित योजना का लाभ रोजाना करीब 84.32 लाख महिलाएं उठाएंगी. राज्य परिवहन निगमों की ओर से संचालित कुल बेड़े की 69 प्रतिशत बसें यानी 12,692 सरकारी बसें इस योजना के तहत आरक्षित की गई हैं. ये बसें रोजाना कुल 1,65,312 सिंगल ट्रिप्स पूरा करेंगी, जो राज्य के कुल बस संचालन का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा है.

इन बसों में मिलेगी फ्री सफर की सुविधा

पहले यह सुविधा केवल साधारण सिटी और टाउन बसों तक सीमित थी, लेकिन अब इसका दायरा काफी बढ़ा दिया गया है. नई व्यवस्था के तहत महिलाएं अब नगर निगम और नगर पालिका सीमाओं के भीतर एक्सप्रेस और डीलक्स बसों में भी बिना किसी किराए के सफर कर सकेंगी. इसके अलावा, लंबी दूरी और पहाड़ी इलाके में 40 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक चलने वाली मफसिल ऑर्डिनरी और घाट ऑर्डिनरी बसों में भी सफर कर सकेंगी. 

 यह भी पढ़ें- दिल्ली की बसों में एक अक्टूबर से महिलाएं बिना पिंक कार्ड नहीं कर सकेंगी फ्री सफर, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई

योजना को धरातल पर सुचारू रूप से लागू करने के लिए तकनीकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. सभी 12,692 बसों में ईटीएम मशीनों का एकीकरण का काम पूरा कर लिया गया है. अधिकारियों को 25 सितंबर तक पूरे सिस्टम की जांच और वेरिफिकेशन पूरा करने का निर्देश दिया गया है.इसके बाद 2 अक्टूबर को आधिकारिक शुरुआत से पहले 27 सितंबर को राज्यव्यापी ट्रायल रन आयोजित किया जाएगा. 

 यह भी पढ़ें-  आगरा, मथुरा और पलवल के बीच शुरू हुई नई मेमू स्पेशल ट्रेन; जानें टाइम-टेबल, रूट और स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Bus Pass Tamil Nadu, Tamil Nadu Women Scheme, Tamil Nadu News, Free Bus For Students, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com