विज्ञापन

MP में किसको और कैसे मिलेगी मुफ्त स्कूटी, जानें क्या-क्या हैं सरकार की शर्तें

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत छात्रों को मुफ्त स्कूटी दी जाती है. यह स्कूटी सभी छात्र-छात्राओं को नहीं मिलती है. इसके लिए कुछ शर्तें हैं.

MP में किसको और कैसे मिलेगी मुफ्त स्कूटी, जानें क्या-क्या हैं सरकार की शर्तें
मध्य प्रदेश में छात्रों को मिलेगी मुफ्त स्कूटी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

मध्य प्रदेश (MP) में सरकार छात्रों को मुफ्त स्कूटी देने वाली है. मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत छात्रों को स्कूटी दी जाती है. इस साल 7500 से अधिक छात्रों को स्कूटी देने का फैसला किया गया है. हालांकि मुफ्त स्कूटी के लिए शर्तें भी रखी गई है. क्योंकि यह केवल मेधावी छात्रों के लिए योजना है. यानी जो मेधावी छात्र है उन्हें मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाभ मिलता है. वहीं इस योजना के तहत छात्रों को स्कूटी खरीदने के लिए सहायता राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं.

MP में मुफ्त स्कूटी के लिए क्या-क्या है शर्तें?

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के लिए सरकार ने कुछ शर्तें रखी है. जिसमें कहा गया है कि मुफ्त स्कूटी केवल सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को दिया जाएगा, जिन्होंने 12वीं पास की है. अगर कोई छात्र पहले प्रयास में 12वीं की परीक्षा कम से कम 70 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया है तो वह इसके लिए योग्य हैं. वहीं अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा इस योजना के लिए पात्र हैं.

क्या है एमपी में मुफ्त स्कूटी मिलने की प्रक्रिया? 

इस योजना में छात्रों को आवेदन करने की जरूरत नहीं होती है और न ही कोई फॉर्म ऑनलाइन भरना होता है. इस योजना के तहत लाभार्थियों का चयन सीधे स्कूल स्तर पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है. एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आता है, सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य (Principal) अपने स्कूल के टॉपर छात्रों की सूची तैयार करते हैं. स्कूल प्रशासन इन पात्र छात्रों के दस्तावेजों का मिलान और सत्यापन करता है. सत्यापित सूची को स्कूल द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के माध्यम से MP Education Portal या Vimarsh Portal पर भेज दिया जाता है. सरकार द्वारा फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सीधे चिन्हित छात्रों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से सहायता राशि ट्रांसफर कर दी जाती है.

कितनी मिलती है सहायता राशि?

स्कूटी खरीदने के लिए मध्य प्रदेश सरकार चयनित छात्रों के खातों में DBT के जरिए पैसे भेजती है. यह अमाउंट 90 हजार से लेकर 1.20 लाख रुपये तक हो सकते है. ऐसा इसलिए कि छात्र ई-स्कूटी या पेट्रोल स्कूटी खुद चुन सकते हैं. ई-स्कूटी के लिए अधिकतम 120000 रुपये भेजे जाते हैं. जबकि पेट्रोल स्कूटी के लिए 90000 रुपये की राशि दी जाती है. यह पैसा छात्र के अकाउंट में सीधा जाता है. या छात्र का अकाउंट नहीं है तो माता-पिता के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है.

बताया जा रहा है कि 16 सितंबर को 7,500 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूटी का लाभ सरकार दे सकती है. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि छात्रों के अकाउंट में 19 सितंबर तक पैसा पहुंचेगा. 

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत खरीदी गई स्कूटी को छात्र 3 साल तक ट्रांसफर या बेच नहीं सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः यूपी में किसको और कैसे मिलेगी मुफ्त स्कूटी, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

5 छोटे दस्तावेज जो बेकार समझ कर लोग आसानी से फेंक देते हैं, लेकिन बाद में आते हैं बड़े काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Scooty Scheme, Free Scooty Scheme In MP, Free Scooty Eligibility, Free Scooty News, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com