विज्ञापन

लखनऊ में 7.5 लाख में खरीदे सपनों का आशियाना, LDA की बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की शारदा नगर विस्तार योजना के बागेश्वरी अपार्टमेंट में किफायती फ्लैट्स की बुकिंग शुरू हो गई है. यहां PMAY के तहत सब्सिडी के बाद 7.5 लाख रुपये में 1BHK और 35 लाख रुपये तक में modern 2BHK उपलब्ध हैं. जानिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लोकेशन, ब्रोशर और लॉटरी आवंटन से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण जानकारी.

लखनऊ में 7.5 लाख में खरीदे सपनों का आशियाना, LDA की बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
एलडीए के बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू
NDTV
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण की बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना में पीएम आवास योजना के तहत किफायती 1BHK फ्लैट्स उपलब्ध हैं.
  • योजना में मध्यम वर्ग के लिए 35 लाख रुपये तक कीमत वाले 936 आधुनिक 2BHK फ्लैट्स भी शामिल हैं.
  • कुल 1,248 फ्लैटों की बुकिंग हो चुकी है और आवंटन लॉटरी सिस्टम के जरिए पारदर्शी तरीके से होगा.

 Lucknow LDA Bageshwari Apartment Scheme 2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घर खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की शारदा नगर विस्तार योजना के तहत बागेश्वरी अपार्टमेंट एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. इस योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 8.99 लाख रुपये के किफायती 1BHK फ्लैट्स और मध्यम वर्ग के लिए 35 लाख रुपये तक की कीमत वाले 936 आधुनिक 2BHK फ्लैट्स उपलब्ध हैं. अब तक 1,248 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है. खास बात ये कि इन फ्लैट्स की खरीदारी होम लोन से लेने पर 2.5 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी. इसके बाद बाद ये कीमत मात्र 7.5 लाख रुपये रह जाएगी. 

राजधानी लखनऊ में अपने खुद के घर का सपना देख रहे नागरिकों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने एक शानदार आवासीय योजना पेश की है. एलडीए की बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना के तहत शारदा नगर विस्तार के तहत पीजीआई के पीछे बिजनौर रोड पर आधुनिक सुविधाओं से लैस फ्लैटों की बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस योजना के तहत कुल 1,248 फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कमजोर आय वर्ग से लेकर मध्यम वर्ग के परिवारों तक के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं. पारदर्शी तरीके से फ्लैटों का आवंटन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा.

फ्लैट्स की श्रेणियां, कीमत और अतिरिक्त शुल्क 

बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना में खरीदारों की जरूरत और बजट के अनुसार फ्लैटों को दो मुख्य कैटेगरी में बांटा गया है. 

  • 1 BHK फ्लैट्स (प्रधानमंत्री आवास योजना  PMAY)
  • कुल संख्या: 312 फ्लैट्स
  • अनुमानित कीमत: लगभग 8,99,000 रुपये
  • केंद्र और राज्य सरकार के नियमों के तहत पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ: 2.5 लाख

2 BHK फ्लैट्स 

  • कुल संख्या: 936 फ्लैट्स
  • अनुमानित कीमत: 30 लाख रुपये से 35 लाख रुपये के बीच.
  • फ्लैट की मूल कीमत के अलावा एक प्रतिशत रखरखाव शुल्क और कॉर्पस फंड देय होगा. योजना का विस्तृत ब्रोशर और नियम पुस्तिका 750 रुपये की फीस देकर एलडीए के आधिकारिक पोर्टल या कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • सबसे पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर विजिट करें.
  •  होमपेज पर दिए गए बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना के लिंक पर क्लिक करें.
  • पोर्टल पर अपना व्यक्तिगत विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद 750 रुपये का ब्रोशर शुल्क और निर्धारित पंजीकरण राशि ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
  • आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उसकी एक प्रिंटेड कॉपी या डिजिटल पीडीएफ भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बनेगा भारत का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट थीम पार्क, 795 एकड़ में 70 राइड, वाटर और स्नो पार्क के साथ 5 स्टार रिसॉर्ट भी होगा

यह बहुप्रतीक्षित आवासीय प्रोजेक्ट लखनऊ के प्रमुख क्षेत्र शारदा नगर विस्तार के तहत विकसित पीजीआई के पीछे और वीआईपी रोड के पास बिजनौर रोड पर विकसित किया जा रहा है. इस क्षेत्र से शहर के प्रमुख अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, आउटर रिंग रोड और ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी तक पहुंच बेहद आसान है, जिससे यहां रहना परिवारों के लिए बेहद सुविधाजनक होगा.

यह भी पढ़ेंः 7.5  लाख रुपये में लखनऊ में खरीदे सपनों का आशियाना, 2.50 लाख की मिलेगी सब्सिडी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bageshwari Apartment Flat Booking, Lucknow Development Authority, New Housing Scheme, Lucknow Property, Pmay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com