विज्ञापन

लखनऊ में बनेगा भारत का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट थीम पार्क, 795 एकड़ में 70 राइड, वाटर और स्नो पार्क के साथ 5 स्टार रिसॉर्ट भी होगा

Lucknow Mega Amusement Park 2000 Crore Cost: एलडीए की प्रबंध नगर योजना के तहत 322 हेक्टेयर भूमि पर भारत का सबसे बड़ा थीम बेस्ड मनोरंजन पार्क (Amusement Park) बनाया जाएगा. जानिए इसमें मिलने वाली 70 से ज्यादा हाईथ्रिल राइड्स, कृत्रिम स्नो पार्क, 5स्टार रिजॉर्ट की पूरी जानकारी.

लखनऊ में बनेगा भारत का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट थीम पार्क, 795 एकड़ में 70 राइड, वाटर और स्नो पार्क के साथ 5 स्टार रिसॉर्ट भी होगा
एलडीए की प्रबंध नगर योजना के तहत 322 हेक्टेयर भूमि पर भारत का सबसे बड़ा थीम बेस्ड मनोरंजन पार्क (Amusement Park) बनाया जाएगा
NDTV
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण की 322 हेक्टेयर क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा थीम बेस्ड एम्यूजमेंट पार्क बनाने की योजना है
  • यह पार्क मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे स्थित पार्क से ढाई गुना और जनेश्वर मिश्र पार्क से चार गुना बड़ा होगा.
  • पार्क को पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलाने और जीरो वेस्ट मैनेजमेंट तकनीक पर विकसित करने का प्रस्ताव है.
नई दिल्ली:

Lucknow Mega Amusement Park: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जल्द ही एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करने जा रही है. दरअसल, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) प्रबंध शहर में 322 हेक्टेयर पर देश का सबसे बड़ा थीम बेस्ड एम्यूजमेंट पार्क डेवलप करने जा रहा है. करीब 1,500 से 2,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर स्थित खोपोली पार्क से ढाई गुना और जनेश्वर मिश्र पार्क से चार गुना बड़ा होगा. इसे पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा. राजधानी लखनऊ को देश के सबसे बड़े पर्यटन और मनोरंजन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इस महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है. 

इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर कोच्चि और बेंगलुरु में थीम पार्क का सफल निर्माण कर चुकी केरल की विशेषज्ञ संस्था ने एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के सामने थ्रीडी (3D) मॉडल, लेआउट और संभावित राइड्स का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया है. बोर्ड बैठक से मंजूरी मिलने के बाद इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ग्लोबल टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे.

मुंबई-पुणे पार्क से ढाई गुना और जनेश्वर मिश्र से 4 गुना बड़ा

लखनऊ में बनने वाले इस भव्य थीम पार्क का दायरा देश के दूसरे प्रमुख पार्कों को काफी पीछे छोड़ देगा. दरअसल, मौजूदा वक्त में भारत का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर स्थित है, जो करीब 330 एकड़ में फैला है. लखनऊ का प्रस्तावित पार्क इससे ढाई गुना बड़ा होगा. गोमती नगर विस्तार स्थित एशिया के प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र पार्क से भी यह नया मनोरंजन पार्क चार गुना से ज्यादा बड़ा होगा. खास बात ये है कि इस पार्क को पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलाने और जीरो वेस्ट मैनेजमेंट तकनीक पर विकसित करने का प्रस्ताव है. इसके 40 प्रतिशत हिस्से में सिर्फ हरियाली, थीम गार्डन और वॉटर बॉडीज होंगी.

भारत का सबसे बड़ा रोलर कोस्टर और स्नो पार्क

केरल की संस्था की ओर से दिए गए प्रेजेंटेशन के मुताबिक, इस पूरे मेगा प्रोजेक्ट को तीन प्रमुख जोन में बांटा किया जाएगा. 

  • थ्रिल और एडवेंचर राइड्स: इसमें 70 से अधिक हाईथ्रिल राइड्स होंगी. भारत का सबसे बड़ा रोलर कोस्टर, रिवर्स लूपिंग कोस्टर, जायंट व्हील, 100 फीट ऊंचा ड्रॉप टावर, डार्क हॉरर हाउस और वर्चुअल रियल्टी (VR) शो इसके मुख्य आकर्षण होंगे.
  • वाटर पार्क और आर्टिफिशियल स्नो: इसमें दक्षिण भारत की तर्ज पर 2 लाख लीटर क्षमता वाला विशाल वेव पूल, 15 तरह की वाटर स्लाइड्स, लेजी रिवर, रेन डिस्को और एक बड़ा आर्टिफिशियल स्नो पार्क (कृत्रिम बर्फ की दुनिया) बनाया जाएगा.
  • हॉस्पिटैलिटी व शॉपिंग जोन: तीसरे जोन में अंतरराष्ट्रीय स्तर का 5 स्टार रिजॉर्ट, मल्टी क्यूज़ीन फूड कोर्ट, शॉपिंग प्लाजा, मल्टीप्लेक्स और बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया विकसित होगा.

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु से गोवा के बीच चलेगी यशवंतपुर-मडगांव वंदे भारत, हासन, सकलेशपुर, मुरुदेश्वर, गोकर्ण रोड समेत होंगे 14 स्टेशन

पीपीपी मॉडल पर 2,000 करोड़ रुपये का होगा निवेश

इस ड्रीम प्रोजेक्ट का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत किया जाएगा. एलडीए इस परियोजना के लिए प्रबंध नगर में ग्रीन बेल्ट की खाली पड़ी जमीन उपलब्ध कराएगा, जबकि निजी निवेशक कंपनी 1,500 से 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करके पार्क का निर्माण और संचालन करेगी. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जमीन ग्रीन बेल्ट के रूप में दर्ज है, इसलिए थीम पार्क विकसित होने से वहां प्राकृतिक हरियाली पूरी तरह बरकरार रहेगी और शहर का पर्यावरण सुधरेगा.

 यह भी पढ़ें- वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शन के बदले नियम! दिवाली के बाद रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी, जानें नए नियम की पूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Water Park, Roller Coaster, Water Park Case, Lucknow News, Amusement Park
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com