LDA 4 New Housing Scheme: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्लॉट खरीदकर अपना घर बनाने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण बड़ा तोहफा लेकर आ रहा है. दरअसल, एलडीए अगले 2 से 3 महीनों में वेलनेस सिटी, आईटी सिटी, वशिष्ठ पुरम और प्रबंध नगर जैसी 4 विशाल आवासीय योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है, जिनमें करीब 2 लाख भूखंड विकसित किए जाएंगे. इसके अलावा, वरुण विहार और नैमिष नगर योजना के 4,500 भूखंडों के लिए 35 हजार से ज्यादा आवेदकों के बीच 3 दिवसीय लॉटरी प्रक्रिया शुरू हो गई है.
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, इन योजनाओं में करीब 2 लाख प्लॉट्स विकसित किए जाएंगे, जिससे शहर की लगभग 8 लाख आबादी को आधुनिक आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी. सुल्तानपुर रोड, आगरा एक्सप्रेसवे और सीतापुर रोड पर आने वाली इन योजनाओं की औपचारिक लॉन्चिंग अगले विधानसभा चुनावों से पहले करने का लक्ष्य रखा गया है.
एलडीए की नई आवासीय योजनाएं एक नजर में
| योजना का नाम | लोकेशन | संभावित रेट (प्रति वर्गफीट) |
| वेलनेस सिटी | सुल्तानपुर रोड | 5,500 रुपये प्रति वर्ग फीट |
| आईटी सिटी | सुल्तानपुर रोड | 4,200 रुपये प्रति वर्ग फीट |
| प्रबंध नगर योजना | सीतापुर रोड | 4,500 रुपये प्रति वर्ग फीट |
| वशिष्ठपुरम योजना | आगरा एक्सप्रेसवे | 2,800 रुपये प्रति वर्ग फीट |
एलडीए की 4 नई योजनाओं की लोकेशन और रेट
- वेलनेस सिटी
- लोकेशन: सुल्तानपुर रोड
- क्षेत्रफल: 1,200 एकड़
- अनुमानित दर: लगभग 5,500 रुपये प्रति वर्ग फीट
आईटी सिटी
- लोकेशन: सुल्तानपुर रोड
- क्षेत्रफल: 1,054 हेक्टेयर
- अनुमानित दर: लगभग 4,200 रुपये प्रति वर्ग फीट
वशिष्ठ पुरम योजना
- लोकेशन: आगरा एक्सप्रेसवे के पास
- क्षेत्रफल: 1,035 एकड़
- अनुमानित दर: लगभग 2,800 रुपये प्रति वर्ग फीट
प्रबंध नगर योजना
- लोकेशन: सीतापुर रोड
- क्षेत्रफल: 840 हेक्टेयर
- अनुमानित दर: लगभग 4,500 रुपये प्रति वर्ग फीट
(नोट: प्रबंध नगर योजना पर स्टे हटाने को लेकर एलडीए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रहा है, जिसके बाद इसे तुरंत लॉन्च किया जाएगा.)
नैमिष नगर और वरुण विहार योजना के 4,500 प्लॉट्स के लिए लॉटरी शुरू
दूसरी ओर, 24 सितंबर को लॉन्च की गई एलडीए की दो प्रमुख योजनाओं जैसे सीतापुर रोड पर स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेसवे पर स्थित वरुण विहार के लिए भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लॉटरी की पूरी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण एलडीए के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है.
- दोनों योजनाओं के कुल 4,500 भूखंडों के लिए 35,000 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
- इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (गोमती नगर) के मार्स हॉल में सुबह 10 बजे से तीन दिवसीय लॉटरी का आयोजन किया जा रहा है:
- 72 वर्ग मीटर से 112.50 वर्ग मीटर के छोटे प्लॉट्स की लॉटरी बुधवार को होगी.
- 162 वर्ग मीटर से 200 वर्ग मीटर के मध्यम आकार के प्लॉट्स की लॉटरी गुरुवार को होगी.
- 288 वर्ग मीटर से 450 वर्ग मीटर तक के बड़े प्लॉट्स की लॉटरी शुक्रवार को होगी.
यह भी पढ़ें- लखनऊ में 7.5 लाख में खरीदे सपनों का आशियाना, LDA की बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
इन परियोजनाओं की जानकारी देते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि एलडीए की चार नई योजनाएं जल्द लॉन्च होने वाली हैं. इनमें हर जरूरतमंद को भूखंड मिलने की पूरी संभावना है. प्राधिकरण का प्रयास है कि अगले 2 से 3 महीनों के भीतर इन सभी योजनाओं को आम जनता के लिए लॉन्च कर दिया जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं