- समाजवादी पार्टी 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में अपना घोषणापत्र जारी करेगी
- सपा के मेनिफेस्टो का नाम जन-मन घोषणा पत्र है, इसे शाम 4 बजे अखिलेश यादव जारी करेंगे
- घोषणापत्र में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यों के साथ महिलाओं, किसानों, युवाओं के रोजगार और शिक्षा पर विशेष फोकस होगा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के मौके पर अपना घोषणापत्र जारी करेगी. सपा का मेनिफेस्टो लखनऊ में शाम 4 बजे के करीब जारी किया जाएगा. अखिलेश यादव सपा ने अन्य सीनियर नेताओं के साथ ये घोषणा पत्र जारी करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपा ने उसे 'जन-मन घोषणा पत्र' नाम दिया गया है. इसकी टैगलाइन है'27 का संकल्प PDA का प्रण पत्र'.
सपा के मेनिफेस्टो में किन मुद्दों पर फोकस?
मेनिफेस्टो में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आम जनता के मुद्दों पर खास फोकस रहेगा. महिलाओं को 40 हजार सालाना पेंशन, घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, स्वरोजगार के लिए 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता और गरीबों के लिए मुफ्त इलाज जैसे बड़े वादे अखिलेश यूपी की जनता से कर सकते हैं. प्रदेश, जिला और लखनऊ के लिए अलग-अलग घोषणापत्र भी जारी किया जा सकता है.
'पीडीए' पर खास फोकस
जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में मुख्य फोकस 'पीडीए' पर रह सकता है, जिसमें पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक शामिल हैं. इस चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने अपनी रणनीति बदलते हुए M-Y समीकरण के साथ ही पीडीए पर काफी फोकस रखा है.साथ ही घोषणा पत्र में महिलाओं, किसानों, युवाओं के रोजगार, पढ़ाई जैसे अलग-अलग मुद्दों पर भी पार्टी का फोकस रहेगा.
मुफ्त बिजली,पुरानी पेंशन योजना बहाली का वादा
जानकारी के मुताबिक, यूपी के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली,पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, खाली पड़े सरकारी पदों को भरने का वादा भी अखिलेश ने अपने मेनिफेस्टो में शामिल किया है. साथ ही कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाकर 65 साल करने का वादा भी उनको घोषणा पत्र में शामिल होगा.

कैसे बना समाजवादी पार्टी का मेनिफेस्टो?
समाजवादी पार्टी का मेनिफेस्टो एक खास टीम ने मिलकर बनाया है, जिसमें महत्वपूर्ण पदों से रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स शामिल थे.इस टीम में विश्वविद्यालय के VC पद से रिटायर्ड लोगों को भी जगह दी गई थी. इसे बनाने में चुनावी मैनेजमेंट से जुड़ी एजेंसी भी अहम भूमिका रही. समाजवादी पार्टी के अलग-अलग फ्रंट से भी इसका फीडबैक लिया गया था.
ॉ
ये भी पढे़ं-अखिलेश यादव 26 नवंबर को जारी करेंगे सपा का घोषणापत्र, कहा- संविधान दिवस को आएगा ‘जन-मन का मेनिफेस्टो'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं