विज्ञापन

लाड़ली बहना योजना में छूटी हुई महिलाओं का जोड़ा जाएगा नाम, फिर खुलेगा रजिस्ट्रेशन पोर्टल

Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन लाल यादव ने अधिकारियों को यह आकलन करने के निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में कितनी पात्र महिलाएं इस योजना के लाभ से बाहर रह गई हैं.

लाड़ली बहना योजना में छूटी हुई महिलाओं का जोड़ा जाएगा नाम, फिर खुलेगा रजिस्ट्रेशन पोर्टल
लाड़ली बहना योजना में छुटी हुई महिलाओं को जोड़ा जाएगा.
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • लाड़ली बहना योजना का पोर्टल फिर से खोला जाएगा.
  • छूटी हुई महिलाओं का नाम योजना में जोड़ा जाएगा.
  • अभी 1.25 करोड़ महिलाओं के अकाउंट में पैसे भेजे गए हैं.
नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी की गई है. उमरिया जिले में एक आयोजन में सीएम मोहन लाल यादव ने लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में DBT के जरिए भेजे. हालांकि काफी संख्या में महिलाओं का नाम इस योजना में नहीं जुड़ पाया है. ऐसी महिलाओं के लिए अब राहत भरी खबर सामने आई है. इससे अब उन महिलाओं के लिए उम्मीदें फिर से जाग गई हैं जो किसी कारणवश इस योजना से वंचित रह गई थीं. राज्य सरकार ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही योजना का पोर्टल दोबारा खोला जा सकता है ताकि छूटी हुई पात्र महिलाओं के नए नाम जोड़े जा सकें.

स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मीडिया से बातचीत में संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार उन महिलाओं को लाभ देने पर विचार किया जा रहा है जो अब तक लाड़ली बहना योजना में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाई थीं.

सीएम ने क्या दिए हैं निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने बताया कि सीएम मोहन लाल यादव ने अधिकारियों को यह आकलन करने के निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में कितनी पात्र महिलाएं इस योजना के लाभ से बाहर रह गई हैं. इस आंतरिक रिपोर्ट और समीक्षा के बाद पोर्टल को दोबारा खोलने को लेकर आधिकारिक फैसला लिया जाएगा.

योजना में नए नाम जोड़ने की तैयारी के बीच अभी पंजीयन की समय-सीमा घोषित नहीं की गई है. मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुताबिक, पहले योजना में छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन किया जाएगा. इसके बाद पंजीयन की प्रक्रिया और पोर्टल खोलने की तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

फिलहाल मध्य प्रदेश में इस योजना के तहत करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं को नियमित रूप से 1,500 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता दी जा रही है.

चेक कर लें लाड़ली बहना योजना किस्त का स्टेटस

महिलाएं अपने खाते में 41वीं किस्त के पैसे पहुंचे हैं या नहीं इसे घर बैठ ही ऑनलाइन चेक कर सकती है.

सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर दिए गए 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' वाले विकल्प पर क्लिक करें.

अब अपना लाड़ली बहना आवेदन नंबर या समग्र आईडी (Samagra ID) दर्ज करें.

कैप्चा कोड भरकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP को दर्ज करें.

लॉगिन होने के बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन और बैंक खाते में भेजी गई राशि का पूरा विवरण खुलकर आ जाएगा.

इसके अलावा आप अपने बैंक की पासबुक अपडेट कराकर या बैंक से जुड़े एसएमएस के जरिए भी राशि की पुष्टि कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें | लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, खाते में 1500 रुपये; ₹450 की LPG सब्सिडी भी मिलेगी, ऐसे चेक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ladli Behna Yojana, Ladli Behna Yojana 41st Installment, Ladli Behna Yojana Registration, Ladli Behna Yojana Portal, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com