- रेलवे ने यूपी और बिहार की ओर चलने वाली आठ स्पेशल ट्रेनों के ग्यारह अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला किया है.
- ट्रेन संख्या 01079 और 01447 की स्पेशल सेवाओं में 4 और 5 ट्रिप का विस्तार किया गया है, जो नवंबर 2026 तक चलेंगी.
- इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग सभी आरक्षण केंद्रों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है.
Central Railway Special Trains: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करने वाले मुसाफिरों को बड़ी राहत दी है. दरअसल, ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को कम करने और सफर को आसान बनाने के लिए मध्य रेलवे (Central Railway) ने कई स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं का विस्तार (Extension) करने का फैसला किया है. अगर आप भी आने वाले दिनों में मुंबई, पुणे या हडपसर से गोरखपुर, दानापुर या रक्सौल जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. रेलवे की ओर से जारी ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक, इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे एक से लेकर 5 ट्रिप तक बढ़ाए गए हैं. आइए जानते हैं किन-किन ट्रेनों के फेरे बढ़े हैं और टिकट बुकिंग का पूरा शेड्यूल क्या है.
इन स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे
- मध्य रेलवे ने 8 स्पेशल ट्रेनों के 11 अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है
- 01029 एलटीटी दानापुर स्पेशल : 20 नवंबर 2026 को चलेगी.
- 01030 दानापुर एलटीटी स्पेशल : 22 नवंबर 2026 को चलेगी.
- 01041 एलटीटी गोरखपुर स्पेशल : 19 नवंबर 2026 को चलेगी.
- 01042 गोरखपुर एलटीटी स्पेशल : 21 नवंबर 2026 को चलेगी.
- 01021 एलटीटी रक्सौल स्पेशल : 21 नवंबर 2026 को चलेगी.
- 01022 रक्सौल एलटीटी स्पेशल: 24 नवंबर 2026 को चलेगी.
- 01457 हडपसर गोरखपुर स्पेशल : 20 नवंबर 2026 को चलेगी.
- 01458 गोरखपुर हडपसर स्पेशल : 22 नवंबर 2026 को चलेगी.
Extension of Special Train Services for Passenger Convenience! To accommodate the additional passenger demand, Central Railway will extend the services of select Special Trains. Bookings for Special Trains at all computerised reservation centres and on the IRCTCF website will open as stated below: • Bookings for Special Train no. 01079 are open. • Bookings for Special Train no. 01447 will open on 17.11.2026. • Bookings for Special Train nos. 01029, 01041, 01021 & 01457 will open on 18.11.2026. Passengers can also use the RailOne app for ticket bookings. Superfast to Non-Superfast Mail/Express Train: With effect from 01.01.2027, Train Nos. 11139/11140 CSMT - Hosapete - CSMT will operate as Non-Superfast Mail/Express trains, while retaining their existing train numbers. #CentralRailway #IndianRailways #SpecialTrains #Extension #PassengerConvenience
— Central Railway (@Central_Railway) November 17, 2026
इन ट्रेनों की 4 और 5 ट्रिप बढ़ाई गई
- 4 ट्रिप का विस्तार: ट्रेन संख्या 01079 सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल 17 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक चलेगी. वहीं, वापसी में 01080 गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल 19 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक संचालित होगी.
- 5 ट्रिप का विस्तार: ट्रेन संख्या 01447 पुणे-दानापुर स्पेशल 18 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक चलेगी. इसके अलावा 01448 दानापुर-हडपसर स्पेशल 20 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक अपनी सेवाएं देगी.
शुरू हुई टिकटों की बुकिंग, जानें कैसे करें रिजर्वेशन
- इन विस्तारित स्पेशल ट्रेनों के लिए सभी आरक्षण केंद्रों (PRS) और आईआरसीटीसी (IRCTC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर बुकिंग शुरू कर दी गई है.
- ट्रेन नंबर 01079 की बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है.
- ट्रेन नंबर 01447 की बुकिंग 17 नवंबर 2026 से खुल चुकी है.
- ट्रेन नंबर 01029, 01041, 01021 और 01457 के लिए टिकटों की बुकिंग आज यानी 18 नवंबर 2026 से शुरू हुई है.
यात्री टिकट बुक करने के लिए RailOne ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, अनारक्षित (General) डिब्बों में सामान्य शुल्क के साथ यात्रा करने के लिए UTS सिस्टम से टिकट लिया जा सकता है. ट्रेनों के ठहराव और विस्तृत टाइमटेबल के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं या NTES ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- जनगणना में नाम छूटा तो नहीं मिलेगा राशन या मुफ्त इलाज, सरकारी योजनाओं के लाभ पर यूपी सीएम ने किया अलर्ट
नए साल से बदल जाएगी इस ट्रेन की कैटेगरी
रेलवे ने एक अन्य महत्वपूर्ण अपडेट देते हुए बताया है कि 1 जनवरी 2027 से ट्रेन संख्या 11139/11140 सीएसएमटी-होसपेट-सीएसएमटी (CSMT Hosapete CSMT) अब सुपरफास्ट के बजाय नॉन सुपरफास्ट मेल या एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलेगी. हालांकि, इन दोनों ट्रेनों के नंबर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, वे पुराने नंबर से ही चलेंगी.
यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाओं को सरकार दे रही है 5,000 और 6,000 रुपये की आर्थिक मदद, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं