विज्ञापन

 अहमदाबाद और गोरखपुर के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन; आनंद, छायापुरी, गोधरा, इटावा, कानपुर सेंट्रल और बस्ती समेत होंगे 17 स्टॉपेज

त्योहारों के बाद अब घर से शहर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद और गोरखपुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. इन दोनों स्टेशनों के बीज गुजरात मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 17 स्टेशनों पर स्टॉपेज बनाए गए हैं.

 अहमदाबाद और गोरखपुर के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन; आनंद, छायापुरी, गोधरा, इटावा, कानपुर सेंट्रल और बस्ती समेत होंगे 17 स्टॉपेज
त्योहार के बाद वापस जाने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन.
NDTV
  • पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद और गोरखपुर के बीच अतिरिक्त यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है.
  • ट्रेन संख्या 09439 अहमदाबाद से 18 नवंबर को रात एक बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह गोरखपुर पहुंचेगी.
  • वापसी में ट्रेन संख्या 09440 गोरखपुर से 19 नवंबर को सुबह 10:50 बजे चलकर अगले दिन दोपहर अहमदाबाद पहुंचेगी.

Ahmedabad Gorakhpur Special Train News: त्योहारों के दौरान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और टिकट की मारामारी से परेशान यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को मैनेज करने और उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए अहमदाबाद से गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. इससे उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस विशेष ट्रेन की टाइम टेबल जारी कर दी है. इसके तहत ट्रेन संख्या 09439 अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 18 नवंबर 2026 को रात 01:00 बजे अहमदाबाद से गोरखपुर के लिए रवाना होगी. वहीं, ट्रेन संख्या 09440 गोरखपुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन वापसी की दिशा में 19 नवंबर 2026 को सुबह 10:50 बजे गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी.

स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

अहमदाबाद और गोरखपुर के बीच रेल मार्ग की कुल दूरी लगभग 1,566 से 1,685 किलोमीटर है. 18 नवंबर 2026 से प्रत्येक बुधवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 09439 अहमदाबाद-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रात 1 बजे अहमदाबाद जंक्शन से रवाना होगी और लगभग 29 घंटे 45 मिनट की यात्रा के बाद अगले दिन सुबह 6:45 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी. वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09440 गोरखपुर -अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल 19 नवंबर 2026 से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10:50 बजे गोरखपुर जंक्शन से रवाना होगी और लगभग 27 घंटे 10 मिनट का सफर तय करते हुए अगले दिन दोपहर 2 बजे अहमदाबाद जंक्शन पहुंचेगी.

मुख्य ठहराव

यह विशेष ट्रेन अपने सफर के दौरान दोनों दिशाओं में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे रास्ते के यात्रियों को भी इसका लाभ मिल सके. रेलवे ने इस ट्रेन के लिए आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती में स्टॉपेज बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- कानपुर को दिल्ली के लिए 16 साल बाद नई ट्रेन मिली, श्रमशक्ति-शताब्दी के बाद कानपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, हाथरस-अलीगढ़ से खुर्जा भी जुड़ेंगे

बुकिंग की जानकारी

इस स्पेशल ट्रेन के लिए रिजर्वेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक टिकट बुक कर सकते हैं. इस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग सभी पीआरएस (PRS) काउंटरों पर 17 नवंबर से शुरू हो चुकी है. यात्री आधिकारिक माध्यमों या रेलवे काउंटरों से टिकट ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में खाली पड़ी हैं सीटें, फटाफट बुक करें कंफर्म टिकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Western Railway, Indian Railway, Indian Railways, Festive Special Train, IRCTC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com