विज्ञापन

सूरत के पास वंदे भारत एक्सप्रेस का शीशा टूटा, यात्रियों में मची घबराहट; 10 दिन के अंदर दूसरी घटना

सूरत में वंदे भारत का शीशा टूटने की जानकारी सामने आई है. 10 दिन में उसी ट्रेन के साथ यह दूसरी घटना है. RPF ने मामले में जांच शुरू है और सीसीटीवी हासिल करने की कोशिश कर रही है.

सूरत के पास वंदे भारत एक्सप्रेस का शीशा टूटा, यात्रियों में मची घबराहट; 10 दिन के अंदर दूसरी घटना
गुजरात में वंदे भारत ट्रेन का टूटा शीशा.
Photo: NDTV
सूरत:

गुजरात में सूरत के पास मंगलवार शाम वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच की खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला. गुजरात में 10 दिनों के अंदर इस ट्रेन के साथ हुई इस तरह की यह दूसरी घटना है. यह घटना सचिन रेलवे स्टेशन के पास तब हुई, जब ट्रेन सूरत से नवसारी की ओर जा रही थी. इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे.

मिली जानकारी के मुताबिक, जब ट्रेन तेज गति से सचिन रेलवे स्टेशन इलाके से गुजर रही थी, तभी खिड़की का शीशा टूट गया. इस घटना से यात्रियों में घबराहट फैल गई. जानकारी मिलने के बाद, रेलवे अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आस-पास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि शीशा कैसे टूटा.

अमरेली में भी इसी तरह की घटना

इससे पहले, 8 नवंबर को साबरमती से वेरावल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच की खिड़की का शीशा अमरेली जिले के लाठी और खिजादिया के बीच टूटा हुआ मिला था. सूरत के पास हुए इस ताजा नुकसान का कारण भी अभी तक पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें | वंदे भारत में रिश्तेदार को बैठाने गए लोग खुद बने 'यात्री', अब जीवनभर याद रहेगा रेलवे का नियम

यह भी पढ़ें | छठ के बाद काम पर लौटना होगा आसान, दिल्ली-मुंबई व पुणे के लिए चल रही हैं ये 15 स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat, Indian Railways, Gujarat, Surat, RPF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com