विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को सरकार दे रही है 5,000 और 6,000 रुपये की आर्थिक मदद, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत केंद्र सरकार गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के लिए आर्थिक सहायता दे रही है. इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार पहली संतान पर 5,000 और दूसरी संतान बेटी होने पर 6,000 की आर्थिक मदद देती है. 

गर्भवती महिलाओं को सरकार दे रही है 5,000 और 6,000 रुपये की आर्थिक मदद, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना.
NDTV
  • PM मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली पात्र महिलाओं को पांच हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है.
  • सहायता राशि दो किस्तों में दी जाती है जिसमें पहले तीन हजार और बाद में दो हजार रुपये शामिल हैं.
  • दूसरी संतान अगर बेटी है, तो सरकार छह हजार रुपये की एकमुश्त सहायता प्रदान करती है.
लखनऊ:

PMMVY Yojana 2026: देश और राज्य में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए सरकारें लगातार प्रयास कर रही हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana  PMMVY) पात्र गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए एक बेहद मददगार साबित हो रही है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है. 

इस कल्याणकारी योजना के नियमों के मुताबिक, पहली बार मां बनने वाली पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से कुल 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि सीधे लाभार्थी के खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाती है, ताकि वे अपने खान पान और स्वास्थ्य का ठीक से ख्याल रख सकें. यह सहायता राशि को दो किस्तों में दी जाती है. इसके तहत पहली किस्त के तौर पर 3,000 रुपये गर्भावस्था के पंजीकरण पर के दौरान दी जाती है. इसके बाद दूसरी किस्त के तौर पर 2,000 रुपये बच्चे के जन्म के बाद और नियमित टीकाकरण पूरा होने पर दी जाती है. 

दूसरी संतान बेटी होने पर मिलते हैं 6,000 रुपये

बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के साथ साथ महिलाओं को आर्थिक संबल देने के लिए इस योजना के तहत बड़ा प्रावधान किया गया है. इसके तहत अगर परिवार में दूसरी संतान के रूप में बालिका का जन्म होता है, तो सरकार की तरफ से 6,000 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाती है. यह पहल बेटियों के जन्म के प्रति समाज की सोच बदलने और उनके पालन पोषण में मदद करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम है. 

कैसे उठाएं योजना का लाभ?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) का लाभ उठाने के लिए महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकती हैं. ऑनलाइन के लिए आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि ऑफ लाइन प्रक्रिया के तहत नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या आशा वर्कर की मदद ली जाती है. इस योजना के तहत पहली संतान के जन्म पर 5,000 और अगर दूसरी संतान बेटी है, तो 6,000 रुपये की वित्तीय मदद सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. योग्य और इच्छुक महिलाएं अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं. आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल है, जिसमें माता का पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण और मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड की आवश्यकता होती है. सरकार की यह योजना देश की माताओं और आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही है. 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले PMMVY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Citizen Login पर क्लिक करें. इसके बाद अपना चालू मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी से वेरीफाई करें.
लॉगइन करने के बाद Beneficiary Registration विकल्प चुनें और अपना नाम, पता, आधार नंबर और अपनी कैटेगरी जैसी सभी जरूरी जानकारी भरें.
अपने मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड से लास्ट मेंस्ट्रुअल पीरियड और प्रसवपूर्व जांच की डिटेल्स दर्ज करें. इसके साथ ही अपना आधार से जुड़ा हुआ बैंक या पोस्ट ऑफिस अकाउंट नंबर भी भरें.
मांगे गए सभी जरूरी कागजातों की साफ फोटो या स्कैन कॉपी अपलोड करें. एक बार सारी जानकारी दोबारा चेक करने के बाद फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें.

ऑफ लाइन ऐसे करें आवेदन 

अपने एरिया के किसी नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाएं या फिर वहां की आंगनबाड़ी या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें.
वहां से आपको योजना का निर्धारित फॉर्म मिल जाएगा. इसे सही-सही भरकर इसके साथ जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगाएं. 
इसके बाद फॉर्म और कंसेंट लेटर पर साइन करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास जमा कर दें, जो आगे इसे पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कर देंगी.

 जरूरी दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड 
  • आधार से लिंक बैंक पासबुक या पोस्ट ऑफिस का खाता.
  • MCP कार्ड
  • अपनी कैटेगरी से जुड़ा कोई प्रूफ जैसे मनरेगा जॉब कार्ड, ईश्रम कार्ड, राशन कार्ड या इनकम सर्टिफिकेट, और बच्चे के जन्म व अगर डिलीवरी हो चुकी है तो टीकाकरण का सर्टिफिकेट.
  • अपडेट और पेमेंट की जानकारी पाने के लिए एक चालू मोबाइल नंबर.

यह भी पढ़ें-  अब चुटकियों में बुक होगा ट्रेन टिकट, IRCTC ने 40 साल बाद टिकट बुकिंग सिस्टम में क्या ये बड़ा बदलाव

अप्लाई करने की समयसीमा

पहली संतान के मामले में बच्चे के जन्म के 270 दिनों के अंदर कभी भी आवेदन किया जा सकता है. वहीं, अगर दूसरी संतान बेटी है, तो रजिस्ट्रेशन कराने के बाद दिया जाएगा. इस योजना या आवेदन से जुड़ी किसी भी तरह की मदद या जानकारी के लिए आप महिला और बाल विकास मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1515 पर कॉल कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें- आयुष्मान कार्ड से कौन-कौन सी गंभीर बीमारियों का होता है इलाज? जानें कब मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana, PMMVY Scheme, UP Govt Schemes 2026, Pmmvy Online Registration, Govt Schemes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com