विज्ञापन

राजधानी या वंदे भारत, जानिए सफर के लिए कौन सी ट्रेन है बेस्ट; किस में मिलती है कौन सी सुविधा

भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों की बात करें, तो दशकों तक राजधानी एक्सप्रेस का दबदबा रहा है. लेकिन आधुनिक दौर में लॉन्च हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ने तेज रफ्तार और हाइटेक सुविधाओं के साथ यात्रा का अंदाज पूरी तरह बदल दिया है. जानिए स्पीड, कोच कम्फर्ट, कैटरिंग और स्लीपर वर्ज़न के मामले में वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस में से आपके लिए कौन-सा विकल्प बेस्ट है.

राजधानी या वंदे भारत, जानिए सफर के लिए कौन सी ट्रेन है बेस्ट;  किस में मिलती है कौन सी सुविधा
स्पीड, कम्फर्ट, फूड और सुविधाओं की पूरी तुलना; जानें दोनों में से कौन सी ट्रेन है बेहतर
NDTV

Vande Bharat vs Rajdhani Express: भारतीय रेल में राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ही प्रीमियम श्रेणी की सेवाएं हैं, लेकिन इनके नेटवर्क की शुरुआत और उद्देश्य में बड़ा अंतर है. दरअसल, ये दोनों ट्रेनें एक-दूसरे की प्रतिद्वंदी नहीं हैं, बल्कि अलग-अलग जरूरतों और यात्रा दूरी को ध्यान में रखकर बनाई गई है. 

देश की पहली राजधानी एक्सप्रेस 1969 में नई दिल्ली से हावड़ा के बीच शुरू हुई थी. इसका मुख्य उद्देश्य देश की राजधानी दिल्ली को अलग-अलग राज्यों की राजधानियों और प्रमुख शहरों से तेज व आरामदायक ओवरनाइट यात्रा के जरिए जोड़ना था.

भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड स्वदेशी ट्रेन फरवरी 2019 में नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू हुई थी. इसे मुख्य रूप से अंतर-शहरी (Intercity) दिन के सफर के लिए डिज़ाइन किया गया था.

स्पीड और एक्सिलरेशन 

  • वंदे भारत एक्सप्रेस की डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है और यह योग्य ट्रैकों पर 160 किमी प्रति घंटा की गति से चल सकती है. वहीं, ज्यादातर राजधानी ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा तक रहती है.
  • पारंपरिक इंजन से खिंचे जाने वाली राजधानी के मुकाबले वंदे भारत एक सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रेन सेट है. यह ट्रेन 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड महज 52 सेकंड में पकड़ लेती है, जिससे रुकने के बाद दोबारा रफ्तार पकड़ने में लगने वाला समय काफी घट जाता है.

सीटिंग क्लास और कोच फीचर्स 

  •  स्टैंडर्ड वंदे भारत चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार श्रेणियों में आती है. इसमें ऑटोमेटिक स्लाइडिंग दरवाजे, GPS आधारित पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, आधुनिक सस्पेंशन और 180 डिग्री घूमने वाली कुर्सियां मिलती हैं.
  •  राजधानी एक्सप्रेस में First AC, Second AC और Third AC की पारंपरिक सोने की व्यवस्था होती है. कई रूट्स पर अब नए तेजस-राजधानी कोच भी लगाए गए हैं, जिनमें ऑटोमैटिक दरवाजे और बायो-वैक्यूम टॉयलेट मौजूद हैं.
  •  वंदे भारत स्लीपर लंबी दूरी की रात की यात्राओं के लिए अब वंदे भारत के स्लीपर वेरिएंट भी पेश किए जा रहे हैं. इनमें गद्देदार बर्थ, नॉइज़-रिडक्शन तकनीक, सेंसर आधारित लाइटिंग और 1AC में गर्म पानी तक की की प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं.

खाने-पीने की सुविधा 

  •  वंदे भारत एक्सप्रेस में IRCTC की ओर से प्रदान की जाने वाली कैटरिंग में स्नैक्स, ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर शामिल होता है. इसमें यात्रियों को बुकिंग के समय ही खाना न लेने का विकल्प भी मिलता है, जिससे टिकट का किराया कम हो जाता है.
  •  राजधानी एक्सप्रेस में लंबी यात्रा होने के कारण इसमें सुबह की चाय, नाश्ता, सूप, लंच, शाम के स्नैक्स और डिनर का एक तय शेड्यूल होता है. First AC के यात्रियों को सूप और स्पेशल मेन्यू का विकल्प भी दिया जाता है.

 यह भी पढ़ेंरेलवे ने बढ़ाया 4 स्पेशल ट्रेनों का रूट; जानें गाजियाबाद और नई दिल्ली का नया टाइम टेबल

सफर के लिए कौन सी ट्रेन चुनें

सुविधावंदे भारत एक्सप्रेसराजधानी एक्सप्रेस 
यात्रा का प्रकारदिन का अंतर-शहरी सफरओवरनाइट लंबी दूरी का सफर
सफलता का आधारतेज पिक-अप और कम समयआरामदायक नींद और बेडरोल सुविधा
सुविधाएंऑटोमेटिक डोर्स, सेंसर लाइटिंग, एयरोडायनामिक बॉडीतेजस कोच के साथ आधुनिक, लेकिन पारंपरिक लेआउट
किसके लिए बेहतर?8-10 घंटे से कम समय की दिन की यात्रा 12 घंटे से अधिक की लंबी रात की यात्रा

यह भी पढ़ेंदीवाली और छठ पर नहीं होगी मारामारी! देखिए आपके शहर से चलेंगी कौन-सी स्पेशल ट्रेन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat, Rajdhani Express, Vande Bharat Sleeper, Rajdhani Express Facilities, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com