Viral Video: लोग दिन रात पढ़ते हैं कि उन्हें अच्छी सी नौकरी मिल जाए. नौकरी में अच्छी सैलरी मिले, ताकि वह लक्जरी लाइफ जी सकें. अच्छे शहर में रह सकें और अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में भेज सकें. पर एक भारतीय कपल ने सिंगापुर (Singapore) जैसे देश में लाखों रुपये की नौकरी छोड़ दी और वहां से आकर भारत में हिमालय के गांव में बस गया. और तो और सिंगापुर से हिमालय के गांव में बसने वाले कपल का एक 4 साल का बच्चा भी है, जो साथ में रहता है. वह सिंगापुर की ऐशो-आराम जिंदगी से एकदम उलट गांव में अब अपने मम्मी-पापा को माई और बापू कहता है.
दिल्ली में मिले थे गरिमा-आदित्य
कपल का नाम है गरिमा और आदित्य. उनका इंस्टाग्राम पर LifeofMaai नाम से अकाउंट है, जिस पर वे अपने डेली रूटीन व अन्य चीजें शेयर करते रहते हैं. आदित्य मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के शिमला के रहने वाले हैं और पत्नी गरिमा से उनकी पहली मुलाकात दिल्ली के एक कॉलेज में हुई थी. फिर दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद 2015 में गरिमा से शादी करके आदित्य सिंगापुर चले गए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उत्तराखंड के पहाड़ों पर बसे एक गांव में रहता कपल
आदित्य अपनी पत्नी गरिमा और अपने बेटे वेदस के साथ उत्तराखंड में हिमालय के पहाड़ों में बसे एक गांव में रहते हैं. सिंगापुर से हिमालय के गांव में बसने के अपने फैसले की कहानी के बारे में आदित्य कहते हैं, मैं एक मीटिंग में था. उस समय मेरा फोन बजा और मेरी मां ने बर्फबारी के कुछ वीडियो भेजे थे. मैंने चुपके से टेबल के नीचे से वे वीडियो देख लिए. मीटिंग खत्म हुई तो मैं अपनी डेस्क पर वापस आया और गूगल अर्थ पर पहाड़ों को देखने लगा. मैं चुपके से कहीं न कहीं उस गांव, पहाड़ के उस कोने को ढूंढ रहा था, जहां मैं एक दिन रिटायर होकर आराम भरी पहाड़ी ज़िंदगी जी सकूं.
35 साल की उम्र में नौकरी छोड़ आ गए
आदित्य ने आगे बताया, "उसी दिन कुछ ऐसा हुआ कि मैंने सोच लिया, मैं नौकरी छोड़ दूंगा. कब, कैसे, यह पता नहीं था, लेकिन मुझे यह भी समझ आ गया था कि यह सिलसिला कभी खत्म नहीं होगा. सैलरी का लालच, टाइटल और ओहदों के पीछे भागना चलता ही रहेगा. मैं ऐसे ही बूढ़ा हो जाऊंगा. पर आखिरकार 35 साल की उम्र में अपनी पत्नी और 4 साल के बच्चे के साथ हम सब कुछ छोड़कर चले आए. मैंने सिंगापुर की सैलरी, टाइटल, दशकों से बनाया हुआ करियर सबकुछ छोड़ दिया.
पहला महीना बहुत रोमांचक था- आदित्य
हम ग्रामीण भारत में रहने चले गए और वहीं से हमारी यात्री की शुरुआत हो गई. आदित्य ने वीडियो में कहा कि सच कहूं तो पहला महीना बहुत रोमांचक था. सब कुछ बहुत बढ़िया और मज़ेदार लग रहा था, जैसे हम अपनी मंज़िल पर पहुंच गए हों. लेकिन धीरे-धीरे हालात थोड़े डरावने लगने लगे. 30 साल की सोच और आदतों से जुड़े सारे डर और असुरक्षाएं वापस लौट आईं और हम पर ज़ोरदार असर डाला.
उस समय हार मानने के बजाय हमने बस इस प्रक्रिया को अपना लिया. आखिरकार हमें एहसास हुआ कि रोज़ की भागदौड़ भरी ज़िंदगी से हटकर भी एक रास्ता मुमकिन है. तो आज यहां बैठकर बात करते हुए मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि हमें वह रास्ता मिल गया है. अब हमारे पास बहुत सारा समय है. हमारी सुबह अलार्म या तय रूटीन से शुरू नहीं होती. हमारी सुबहें बहुत आराम भरी होती हैं. हमारे बच्चों का बचपन बहुत धीमा है और हम उस बचपन में बहुत मौजूद हैं और यही कारण है कि हमने सब कुछ छोड़ दिया और यही कारण है कि हम यहां हैं.
यह भी पढे़ं-
फ्रांस से मुंबई रहने आ गया 23 साल का लड़का, बोला- सिर्फ 3 हफ्ते में जिंदगी ने सबक सिखा दिया
Navy की नौकरी, आलीशन घर छोड़ पानी पर रहने चला गया परिवार, बोला- मैंने सबकुछ बेच दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं