विज्ञापन

बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट अगर आप नीम की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं. यहां जानते हैं बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाने के क्या होता है?

बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाने से क्या होता है?
Neem Leaves benefits : नीम की पत्तियां चबाने के फायदे

सुबह उठने के बाद हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर डिटॉक्स हो सके. ऐसा करने से शरीर में मौजूद गंदगी साफ होती है. वहीं, आप फ्रेश महसूस करते हैं, जिससे पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं. ऐसे में सुबह उठकर बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाना आपके लिए बहुत ही ज्यादा हेल्दी हो सकता है.आयुर्वेद में नीम को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं. रामहंस परमार्थ आश्रम के आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि सुबह खाली पेट अगर आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इससे पाचन को मजबूती मिलने के साथ-साथ मुंह पर होने वाले दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल सकता है. यहां जानते हैं इसके फायदे और कैसे करना चाहिए सेवन?

सांसों की दुर्गंध को मिलता है फायदा

डॉ. राहुल का कहना है कि नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं. सुबह बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाने से सांसों की बदबू कम हो सकती है और मसूड़ों को भी फायदा मिल सकता है. यही वजह है कि आजकल कई हर्बल टूथपेस्ट में दावा किया जाता है कि इसमें नीम के गुण मौजूद हैं. 

पाचन तंत्र को रख सकता है दुरुस्त

नीम की पत्तियां खाली पेट अगर आप नियमित रूप से चबाते हैं, तो इससे पाचन क्रिया को बेहतर किया जा सकता है. नियमित और संतुलित मात्रा में इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है. इससे गैस और अपच की परेशानी से राहत पा सकते हैं. हालांकि, जिन लोगों का पेट सेंसटिव है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए.

स्किन के लिए है हेल्दी

आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि नीम में मौजूद गुण शरीर से डिटॉक्स पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं. इसके कारण स्किन पर होने वाले कुछ इंफेक्शन और पिंपल्स की समस्या में भी फायदा मिल सकता है. इसी वजह से लोग नीम की पत्तियों का इस्तेमाल चेहरे पर भी करते हैं. 

इम्यूनिटी हो सकती है बूस्ट

नीम में कई ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक माने जाते हैं. नियमित रूप से सीमित मात्रा में नीम का सेवन करने से शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिल सकती है.

रोजाना कितनी मात्रा में नीम का सेवन करें?

आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप नियमित रूप से 4 से 5 ताजी नीम की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको काफी फायदे मिल सकते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में नीम की पत्तियों का सेवन बिल्कुल भी न करें. इससे पेट में जलन, मतली या अन्य परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए जरूरत से ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें - सुबह उठकर भी मुझे थकान क्यों रहती है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neem, Neem Benefits, Neem Benefits Ayurveda, Neem Benefits For Face, Neem Benefits For Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com