विज्ञापन

WiFi स्लो चल रहा है तो क्या करें? इन सेटिंग्स से बढ़ जाएगी स्पीड

How to increase WiFi speed: इंटरनेट स्पीड स्लो होने पर अक्सर लोगों को लगता है कि ये नेटवर्क कंपनी की गलती है, लेकिन इसके पीछे एक और वजह भी हो सकती हैं. यहां हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं, साथ ही जानेंगे Wi-Fi की स्पीड बढ़ाने के लिए क्या किया जा सकता है.

WiFi स्लो चल रहा है तो क्या करें? इन सेटिंग्स से बढ़ जाएगी स्पीड
WiFi की स्पीड कैसे बढ़ाएं?

How to increase WiFi speed: क्या आपने भी अपने घर पर WiFi लगाया हुआ है लेकिन उसकी स्पीड बहुत स्लो आती है? अगर हां, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. इंटरनेट स्पीड स्लो होने पर हमारे कई जरूरी काम रुक जाते हैं.  वीडियो रुक-रुक कर चलता है, ऑनलाइन मीटिंग में आवाज कटती है और मोबाइल या लैपटॉप चलाने में झुंझलाहट होती है. अब, ऐसा होने पर अक्सर लोगों को लगता है कि ये नेटवर्क कंपनी की गलती है, लेकिन इसके पीछे एक और वजह भी हो सकती हैं. यहां हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं, साथ ही जानेंगे Wi-Fi की स्पीड बढ़ाने के लिए क्या किया जा सकता है.

पुराने कपड़ों को ऑनलाइन बेचकर पैसे कमा सकते हैं आप, यहां जान लें पूरा प्रोसेस

क्यों स्लो पड़ जाती है WiFi की स्पीड?

दरअसल, कई बार आपको पता नहीं चलता है और आपके Wi-Fi से कई अनजान कनेक्शन जुड़ जाते हैं. अब, अगर कोई बिना अनुमति आपके Wi-Fi से जुड़ा है, तो न सिर्फ आपकी स्पीड घटती है बल्कि आपकी प्राइवेसी और डाटा भी खतरे में पड़ सकता है. अच्छी बात यह है कि आप अपने मोबाइल फोन से ही यह आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके Wi-Fi से कौन-कौन से डिवाइस जुड़े हुए हैं.

कैसे लगाएं पता?

स्टेप 1- अपने डिवाइस की जानकारी रखें

  • सबसे पहले यह जान लें कि आपके खुद के मोबाइल, लैपटॉप, टीवी जैसे डिवाइस कौन-कौन से हैं. 
  • iPhone में: Settings > General > About
  • Android में: Settings > About Phone > Status
  • यहां आपको MAC Address और IP Address की जानकारी मिल जाएगी.
स्टेप 2- राउटर का एडमिन पेज खोलें
  • अपने फोन के ब्राउजर में राउटर का IP एड्रेस टाइप करें, जैसे- 192.168.1.1 या 192.168.0.1
  • फिर राउटर का यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें (यह जानकारी राउटर के पीछे या बॉक्स पर लिखी होती है).
स्टेप 3- कनेक्टेड डिवाइस की लिस्ट देखें
  • अब 'Connected Devices', 'Attached Devices' या 'DHCP Client List' ऑप्शन पर जाएं.
  • यहां आपको सभी जुड़े हुए डिवाइस दिखाई देंगे. 
स्टेप 4- अनजान डिवाइस हटाएं और सिक्योरिटी बढ़ाएं
  • अगर आपको अनजान डिवाइस नजर आए, तो तुरंत Wi-Fi पासवर्ड बदल दें.
  • WPS (Wi-Fi Protected Setup) बंद करें.
  • MAC Filtering ऑन करें.
  • राउटर का सॉफ्टवेयर अपडेट रखें और 
  • Wi-Fi का नाम (SSID) यूनिक रखें.

अगर आपका Wi-Fi स्लो चल रहा है, तो सबसे पहले यह जांचना जरूरी है कि कोई अनजान व्यक्ति तो इंटरनेट इस्तेमाल नहीं कर रहा. ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स अपनाकर आप न सिर्फ इंटरनेट स्पीड बढ़ा सकते हैं, बल्कि अपने नेटवर्क को भी सुरक्षित बना सकते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com