विज्ञापन

पुराने कपड़ों को ऑनलाइन बेचकर पैसे कमा सकते हैं आप, यहां जान लें पूरा प्रोसेस

Best Places to Sell Old Clothes Online: इंडिया में अब कई ऐसे प्लेटफॉर्म भी मौजूद हैं जहां आप अपने पुराने, ब्रांडेड, विंटेज या डिजाइनर कपड़े बेच सकते हैं. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ प्लेटफॉर्म के नाम बता रहे हैं.

पुराने कपड़ों को ऑनलाइन बेचकर पैसे कमा सकते हैं आप, यहां जान लें पूरा प्रोसेस
यहां ऑनलाइन बेच सकते हैं पुराने कपड़े

Best Places to Sell Old Clothes Online: हम में से ज्यादातर लोगों की अलमारी में ऐसे कपड़े जरूर होते हैं जो अच्छे तो हैं, लेकिन अब पहने नहीं जाते. आप बाजार से महंगे दामों पर ये कपड़े खरीदकर लाए हैं लेकिन अब ये आपको फिट नहीं होते, आपको ये उतने ट्रेंडी नहीं लगते या आपके स्टाइल से मेल नहीं खाते. ऐसे कपड़े अक्सर सालों तक अलमारी में पड़े जगह घेरते रहते हैं. हालांकि, आप चाहें तो इन्हें अपनी एक्स्ट्रा इनकम का जरिया भी बना सकते हैं. बता दें कि इंडिया में अब कई ऐसे प्लेटफॉर्म भी मौजूद हैं जहां आप अपने पुराने, ब्रांडेड, विंटेज या डिजाइनर कपड़े बेच सकते हैं. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ प्लेटफॉर्म के नाम बता रहे हैं. 

Moltbook क्या है, क्या वाकई इंसानों के खिलाफ साजिश रच रहा है AI? 5 प्वाइंट्स में जानें वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई

यहां ऑनलाइन बेच सकते हैं पुराने कपड़े

Etsy (विंटेज और यूनिक कपड़ों के लिए)

लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है Etsy का. अगर आपके पास 20 साल या उससे पुराने विंटेज कपड़े हैं या ऐसे पीसेज जो यूनिक और रेयर हैं, तो Etsy एक शानदार ऑप्शन है. यह प्लेटफॉर्म इंडिया में काम करता है और इंटरनेशनल बायर्स तक आपकी पहुंच बनाता है. आपको बस अपने कपड़ों की अच्छी फोटो, सही डिस्क्रिप्शन के साथ डालनी है और इस तरह आप घर बैठे अच्छे दाम पर इन्हें बेच सकते हैं. 

eBay (डिजाइनर और कलेक्टिबल्स के लिए)

eBay इंडिया का लोकल वर्जन भले ही अब बंद हो चुका है, लेकिन इंडियन सेलर्स अब भी ग्लोबल eBay पर अपने पुराने कपड़े, खासकर डिजाइनर जैकेट, बैग या लिमिटेड एडिशन आइटम्स बेच सकते हैं.

Vestiaire Collective (लक्जरी फैशन के लिए)

अगर आपके पास Gucci, Prada, Versace जैसे लक्जरी ब्रांड्स हैं, तो Vestiaire Collective बेस्ट ऑप्शन है. यह प्लेटफॉर्म इंडिया में काम करता है और लक्जरी फैशन बायर्स को टारगेट करता है. आप यहां अपने ऑथेंटिक लक्जरी कपड़े और एक्सेसरीज बेच सकते हैं. हालांकि, इस प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग और सेल प्रोसेस में थोड़ा समय लगता है.

FreeUp (रोजमर्रा के ब्रांडेड कपड़ों के लिए)

FreeUp एक इंडियन ऐप है, जहां आप अपने डेली वियर ब्रांडेड कपड़े आसानी से बेच सकते हैं. अगर आपके पास Zara, H&M, Lifestyle जैसे ब्रांड्स के कपड़े हैं, तो आप उन्हें FreeUp पर सेल कर सकते हैं, बस प्राइस रियलिस्टिक रखें.

CoutLoot (ट्रेंडी प्री-लव्ड फैशन)

CoutLoot खासतौर पर महिलाओं के प्री-लव्ड फैशन पर फोकस करता है. ट्रेंडी कपड़े यहां जल्दी बिक जाते हैं. ऐसे में यहां आप अपने ट्रेंड में रहने वाले कपड़े बेच सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com