- जम्मू-कश्मीर में अब साल में 6 एलपीजी के सिलेंडर फ्री मिलने वाले हैं.
- अंत्योदय अन्न योजना के हितग्राहियों को इसका लाभ मिलने वाला है.
- राज्य सरकार ने योजना के हितग्राहियों को 6 सिलेंडर फ्री देने का ऐलान किया है.
उमर अब्दुल्ला सरकार ने विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए जम्मू-कश्मीर में अब साल में 6 एलपीजी सिलेंडर फ्री देने का ऐलान किया है. अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत आने वाले परिवारों को सरकार की तरफ से इस योजना का लाभ दिया जाएगा. इन परिवारों को हर साल अब 6 सिलेंडर फ्री में मिलेंगे, जबकि बाकि के सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा. खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री सतीश शर्मा ने विधानसभा सत्र के दौरान 24 सितंबर को यह ऐलान किया है. इस योजना का लाभ लाखों गरीब परिवारों को सीधे तौर पर आर्थिक तौर पर मिलने वाला है.
6 एलपीजी सिलेंडर का फायदा
सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना का लाभ जम्मू-कश्मीर के केवल 'अंत्योदय अन्न योजना' (AAY) राशन कार्ड धारकों को ही मिलेगा. यह कार्ड उन परिवारों का बनता है जो समाज के सबसे निचले और गरीब तबके से आते हैं. सरकार इस योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का इस्तेमाल करेगी. जिसके तहत लाभार्थियों को पहले सामान्य रूप से सिलेंडर खरीदना होगा, उसके बाद सिलेंडर की पूरी रकम सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में रिफंड सब्सिडी के रूप में कर दी जाएगी. राज्य के सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी दी है.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा भी देखा गया. विपक्षी दल भाजपा ने सदन में इस योजना को लेकर जोरदार हंगामा किया. विपक्ष का आरोप है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर के 'हर परिवार' को साल में 12 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया था. लेकिन इस वादे को अब तक पूरा नहीं किया गया है. सरकार ने सत्ता में आते ही सरकार ने सिलेंडरों की संख्या 12 से घटाकर 6 कर दी है. जबकि चुनाव के वक्त इसे सभी के लिए लागू करने की बात कही गई थी, वहीं अब इसे सिर्फ AAY राशन कार्ड धारकों तक सीमित कर दिया गया है. इस मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ.
ये वीडियो भी देखिए
फिलहाल इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष में भले ही जमकर विधानसभा सत्र के दौरान तकरार दिख रही है. लेकिन माना जा रहा है कि विधानसभा में ऐलान के बाद सरकार अब 6 फ्री सिलेंडर देने की योजना पर काम करेगा. सरकार का कहना है कि पहल लक्ष्य उन गरीब परिवारों को सुरक्षा कवच देना है जो महंगे ईंधन का खर्च उठाने में पूरी तरह असमर्थ हैं, इसलिए 6 सिलेंडर फ्री देने से योजना पर काम शुरू हो रहा है.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में एक हफ्ते में 4 रुपये सस्ता हुआ प्याज, कई राज्यों में राहत; फिर भी महीनेभर में 29% महंगा हुआ कांदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं