विज्ञापन

PAN Card खोने का नो टेंशन! मोबाइल से 2 मिनट में डाउनलोड करें डिजिटल कॉपी

क्या आपका पैन कार्ड खो गया है या आप कहीं ले जाना भूल गए हैं? अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की Protean यानी NSDL की वेबसाइट से आप बेहद कम शुल्क में कभी भी अपना डिजिटल E-PAN Card डाउनलोड कर सकते हैं. जानिए e-PAN डाउनलोड करने का पूरा ऑनलाइन प्रोसेस, जरूरी दस्तावेज और फीस की पूरी जानकारी.

PAN Card खोने का नो टेंशन! मोबाइल से 2 मिनट में डाउनलोड करें डिजिटल कॉपी
क्या आपका पैन कार्ड खो गया है या आप कहीं ले जाना भूल गए हैं? घर बैठे पाएं डिजिटल पैन कार्ड.
NDTV

Download E PAN Card Online: आयकर विभाग (Income Tax Department) की ओर से जारी किया जाने वाला 10-अंकों का अल्फान्यूमेरिक पैन (PAN) कार्ड सभी वित्तीय लेनदेन, बैंक खाता खोलने और आईटीआर (ITR) दाखिल करने के लिए एक जरूरी दस्तावेज है.

अक्सर लोग फिजिकल प्लास्टिक पैन कार्ड साथ रखना भूल जाते हैं, या गुम हो जाने का डर रहता है. ऐसी हालत में ई-पैन कार्ड (E-PAN Card) बेहद काम आता है. यह एक वैध सरकारी डिजिटल दस्तावेज है, जिसे आप अपने मोबाइल या लैपटॉप में हमेशा सुरक्षित रख सकते हैं.

E-PAN Card डाउनलोड करने से पहले ये चीजें रखें अपने पास

  • पैन कार्ड नंबर
  • आधार कार्ड जन्म तिथि
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

ऐसे करें E-PAN Card डाउनलोड

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
  • NSDL के आधिकारिक E-PAN डाउनलोड पोर्टल को खोलें.
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें
  • स्क्रीन पर फॉर्म में अपना पैन नंबर, आधार नंबर, जन्म का महीना और वर्ष दर्ज करें. .
  • कैप्चा दर्ज करें और OTP चुनें
  • नियम एवं शर्तों को स्वीकार करते हुए कैप्चा कोड भरें.
  • Generate OTP पर क्लिक करें.
  • आपके रजिस्टर्ड  मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6-अंकों के ओटीपी को दर्ज कर Validate बटन पर क्लिक करें.
  • ओटीपी सत्यापन होने के बाद एक नया पेमेंट विंडो खुलेगा. आप अपनी सुविधा के अनुसार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग का चयन कर सकते हैं.
  • ई-पैन डाउनलोड सुविधा के लिए आपको 8.26 रुपये के नाममात्र शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा.
  • पेमेंट सफल होने के बाद, Download e-PAN PDF का विकल्प दिखेगा.
  • Download e-PAN PDF पर क्लिक करके आप अपना पासवर्ड-प्रोटेक्टेड ई-पैन कार्ड अपने डिवाइस में सुरक्षित कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 31 लाख PF खातों में पड़े हैं 9,000 करोड़ रुपये लावारिस; जानिए अपने खाते से पैसे निकालने की पूरी प्रक्रिया

सिर्फ 8.26 रुपये का एक बार भुगतान करके आप भविष्य में भी अपना ई-पैन कार्ड कई बार डाउनलोड कर सकते हैं. आयकर विभाग ने इसके लिए कोई सीमा तय नहीं की है. हालांकि, अगर आपको डिजिटल कॉपी के की जगह प्लास्टिक का पैन कार्ड घर के पते पर डिलीवरी करवाना है, तो उसके लिए आपको 50 का शुल्क देना होगा.

यह भी पढ़ें- पैन कार्ड में घर बैठे ऑनलाइन चेंज करें नाम, जानिए क्या है इसकी प्रक्रिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
E-PAN Card, Income Tax, Utility News, PAN Card Download, NDTV Digital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com