विज्ञापन

पैन कार्ड में घर बैठे ऑनलाइन चेंज करें नाम, जानिए क्या है इसकी प्रक्रिया

अगर आपके पैन कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत है, या शादी के बाद सरनेम बदलना चाहते हैं, तो अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप UTIITSL पोर्टल के जरिए घर बैठे ऑनलाइन पैन कार्ड में सुधार (PAN Correction) कर सकते हैं. जानिए नाम बदलने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका, आवश्यक दस्तावेज और फीस की पूरी जानकारी.

पैन कार्ड में घर बैठे ऑनलाइन चेंज करें नाम, जानिए क्या है इसकी प्रक्रिया
 पैन कार्ड में नाम बदलना हुआ आसान: जानिए क्यों जरूरी है अपडेटेड विवरण.
NDTV

PAN Card Name Change Online: वित्तीय लेनदेन, बैंक खाता खुलवाने, आईटीआर (ITR) फाइल करने और लोन आवेदन के लिए पैन कार्ड (PAN Card) सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है. ऐसे में पैन कार्ड में दर्ज नाम और दूसरी जानकारी आपके बाकी पहचान पत्रों जैसे आधार कार्ड या पासपोर्ट से पूरी तरह मेल खाने चाहिए.

अगर शादी के बाद नाम या सरनेम बदल गया है या फिर टाइपिंग की वजह से नाम की स्पेलिंग गलत दर्ज हो गई है, तो इसे तुरंत सुधरवाना जरूरी है. नाम में असमानता होने पर बैंकिंग सेवाएं या वित्तीय काम अटक सकते हैं. जानिए UTIITSL पोर्टल के जरिए से ऑनलाइन नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया.

ऑनलाइन पैन कार्ड में नाम बदलने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • UTIITSL के आधिकारिक पैन पोर्टल pan.utiitsl.com पर विजिट करें.
  • होम पेज पर PAN Card Correction, Update या Change व Correction in PAN Card विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना 10 अंकों का पैन नंबर दर्ज करें और वर्तमान विवरण भरें.
  • जिस जानकारी में सुधार करना है, उसके सामने बने बॉक्स पर टिक करें और अपना सही विवरण दर्ज करें.
  • पहचान प्रमाण और नाम में बदलाव के समर्थन में आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र या गजट नोटिफिकेशन की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • नया पैन कार्ड प्राप्त करने के लिए निर्धारित शुल्क लगभग 107-110 का भुगतान यूपीआई , नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए से करें.
  • भरे गए विवरण की दोबारा जांच करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें.
  • सबमिट करने के बाद मिलने वाली रसीद और एक्नॉलेजमेंट नंबर को सुरक्षित रखें. इसके जरिए आप पोर्टल पर अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

 15 से 45 दिनों के भीतर होगी डिलीवरी

 आवेदन सफलतापूर्वक प्रोसेस होने और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद अपडेटेड पैन कार्ड 15 से 45 दिनों के भीतर आपके रजिस्टर्ड पते पर डाक द्वारा भेज दिया जाता है.

पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • सामान्य पहचान प्रमाण
  •  आधार कार्ड
  •  पासपोर्ट
  •  वोटर आईडी कार्ड
  •  ड्राइविंग लाइसेंस
  •  राशन कार्ड
  • नाम या सरनेम चेंज प्रूफ

 शादी के बाद सरनेम बदलने पर: मैरिज सर्टिफिकेट या शादी का कार्ड.
 कानूनी रूप से नाम बदलने पर: सरकारी गजट नोटिफिकेशन की प्रति.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PAN Card, PAN Correction, UTIITSL, Utility News, Financial Services
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com