विज्ञापन

खाली पेट जीरा पानी पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

क्या आप भी खुद को बिना जिम और महंगी दवाइयों के फिट और तंदुरुस्त रखना चाहते हैं, तो जीरा पानी का ऐसे करें सेवन.

खाली पेट जीरा पानी पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है?
जीरा पानी पीने के फायदे.
NDTV

भारतीय किचन में मौजूद जीरा न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है बल्कि, सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. दरअसल आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहते हैं. अगर आप भी खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको यूनानी विशेषज्ञ डॉ. सैयद अहमद खान के अनुसार, रोजाना सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने के फायदे बता रहे हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को और कैसे करना चाहिए इसका सेवन.

खाली पेट जीरा पानी पीने के फायदे-

1.​ पाचन तंत्र- 

​अगर आपको गैस, बदहजमी या पेट फूलने की शिकायत रहती है, तो जीरा पानी आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है. यह पेट में पाचन से जुड़े एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे खाना बहुत आसानी से पच जाता है. 

2. ​वजन घटाने- 

डॉ. खान के मुताबिक, जीरा पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी तेजी से घटने लगती है. यह आपके फैट को बर्न करने में मदद करता है और बार-बार भूख लगने की आदत को भी कंट्रोल कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. ​ब्लड शुगर- 

खाली पेट जीरा पानी पीने से शरीर में इंसुलिन के काम करने के तरीके को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. हालांकि, जिन लोगों को पहले से शुगर की दवाइयां चल रही हैं, उन्हें इसे डॉक्टर की सलाह से ही पीना चाहिए.

​4. इम्यूनिटी- 

​जीरे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और संक्रमण से बचाने में मददगार है.

कैसे बनाएं जीरा वाला पानी-

जीरा पानी बनाना बेहद आसान है. रात को एक चम्मच जीरा एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इसे छानकर खाली पेट पी लें. इसे आप उबालकर चाय की तरह भी पी सकते हैं.

एक्सपर्ट के बारे में: डॉ. सैयद अहमद खान यूनानी चिकित्सा के वरिष्ठ विशेषज्ञ हैं. वे नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के यूनानी मेडिकल सेंटर में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एवं हेड रह चुके हैं. वर्तमान में वे दरीयागंज स्थित सदर यूनानी क्लिनिक में प्रैक्टिस करते हैं और श्वसन रोगों, पाचन संबंधी समस्याओं तथा लाइफस्टाइल डिजीज के यूनानी उपचार में विशेष अनुभव रखते हैं.

ये भी पढ़ें- यूनानी नुस्‍खे : सफदरजंग के यूनानी एक्सपर्ट से जानिए खाली पेट मेथी का पानी पीने के फायदे और सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeera Water, Jeera Water Benefits For Female, Jeera Water Benefits In Hindi, Jeera Pani Ke Faayde, Jeera Water Side Effects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com