Canada Tourist In India: भारत घूमने आई एक विदेशी महिला (Foreign Tourist In India) ऑटो ड्राइवर (Auto Driver) की दरियादिली पर फिदा हो गई. ऑटो ड्राइवर ने विदेशी महिला के साथ ईमानदारी के साथ जो बड़ा दिल दिखाया था. इसी का नतीजा है कि वो महिला अब तक उस ऑटो ड्राइवर को भूल नहीं पाई है. वह 1 साल बाद उस ऑटो ड्राइवर को भारत में ढूंढ़ रही है. महिला ने ऑटो ड्राइवर का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और लोगों से उसे ढूंढने में मदद करने के लिए कहा है. महिला ने लिखा कि अगर आप उन्हें पहचानते हैं या किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो उन्हें पहचानता हो, तो प्लीज़ मुझे DM करें.
एक साल पहले हुई थी मुलाकात
1 साल बाद ऑटो ड्राइवर को खोजने वाली महिला का नाम Tara Ingram है और वह कनाडा की रहने वाली है. कनाडा (Canada) की महिला ने इंस्टाग्राम पर ऑटो ड्राइवर का वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि जब मैं भारत में थी तो मेरी मुलाक़ात एक बहुत अच्छे ऑटो रिक्शा वाले से हुई.
महिला ने बताया कि जब पैसे देने की बारी आई तो उन्होंने कहा कि मुझे पैसे देने की ज़रूरत नहीं है. इसलिए मैंने उन्हें सरप्राइज़ देते हुए टिप दी. कनाडा की टूरिस्ट ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "उनका रिएक्शन ऐसा था जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती." इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में विदेशी महिला कहती हुई नजर आ रही है. मेरे पास खुल्ले पैसे नहीं हैं. इस पर ऑटो ड्राइवर ने कहा कि कोई बात नहीं, आप परेशान न हों. जिसके जवाब में महिला ने सवाल करते हुए, 'पक्का..." तो ऑटो वाले ने कहा- हां, बिल्कुल...
दरियादिली पर फिदा होकर दिया 2000 रुपये
महिला ने अपने साथ मौजूद गार्ड से कहा कि उन्हें बताइएगा कि मेरे प्रति उनकी दयालुता के लिए मैं उन्हें तोहफ़े में कुछ देना चाहती हूं. मैं उन्हें 2,000 रुपये दूंगी. इसके बाद महिला ने ऑटो ड्राइवर को 2000 रुपये दिए भी. इस दौरान ऑटो वाले ने महिला से बातचीत में बताया कि उसके 4 बच्चे हैं. जिनमें 1 लड़का और 3 लड़कियां. अंत में कनाडा से भारत घूमने आई महिला ने पूछा कि क्या यह आपके लिए मददगार है? इस पर उसने जवाब दिया कि हां मैम, धन्यवाद...
लोगों से ढूंढ़ने में मदद की अपील कर रही महिला
अब विदेशी महिला ने पुराने वीडियो को पोस्ट करके कहा कि यह एक साल पहले की बात है और मैं आज भी सोचती हूं कि वह कहां होंगे और कैसे होंगे. मैं उनसे दोबारा मिलना चाहूंगी. महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लोगों से उस ऑटो ड्राइवर को ढूंढ़ने में मदद करने की अपील की और कहा कि जो लोग इसे जानते-पहचानते हो, तो प्लीज ये वीडियो शेयर करें और मुझे मैसेज करें.
यह भी पढ़ें-
3 साल की बच्ची को बगल में बैठाकर ऑटो चला रही मां, बोली- बेटी को IPS बनाना है
जापान जाकर महिला को पसंद आई भारत की वो बात, जिस पर कोई गौर ही नहीं करता, बोली- पैसा ही सबकुछ नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं