व्हाट्सऐप से आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
Whatsapp se Aadhaar Card Kaise Download Karen: आधार कार्ड आज के समय में केवल एक पहचान पत्र नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारी डिजिटल और वित्तीय पहचान का सबसे मजबूत आधार बन चुका है. बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, मोबाइल कनेक्शन, पासपोर्ट, पेंशन और सब्सिडी जैसी कई अहम सेवाओं में आधार की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो जाए या तुरंत उसकी कॉपी की जरूरत पड़ जाए, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है. दरअसल, आप WhatsApp के जरिए भी आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप व्हाट्सऐप से आसानी से कैसे आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस...
यह भी पढ़ें: PAN कार्ड बनवाने का अच्छा मौका, आधार से ही बनवाएं PAN, 31 मार्च है लास्ट डेट
Whatsapp से आधार कार्ड डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में +91‑ 9013151515 नंबर सेव करें.
- अब WhatsApp ऐप खोलें और इस नंबर पर 'Hi' या 'Namaste' लिखकर भेज दें.
- इसके बाद चैटबॉट आपको DigiLocker सेवाओं का मेन्यू दिखाएगा. इसमें से 'DigiLocker' का ऑप्शन चुनें.
- अब आपसे DigiLocker अकाउंट बनाने के लिए कहा जाएगा. इसे कन्फर्म कर दें.
- अकाउंट बनने के बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा.
- इसके बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा.
- आईडी वेरिफाई के लिए यह OTP डालें.
- OTP वेरिफिकेशन पूरा होते ही आधार से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट दिखाई देगी.
- यहां 'Aadhaar' चुनें और इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें.
- डाउनलोड होने के बाद आधार कार्ड सीधे आपके WhatsApp में सेव हो जाएगा.
UIDAI वेबसाइट से ऐसे करें आधार डाउनलोड
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद वहां दिए गए 'Download Aadhaar' के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब अपना आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी (EID) या वर्चुअल आईडी (VID) में से कोई एक दर्ज करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें.
- अब Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP भेज दिया जाएगा.
- आखिर में OTP डालें और e‑Aadhaar PDF डाउनलोड कर लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं