विज्ञापन

GDA की बड़ी नीलामी: गाजियाबाद में घर, दुकान, स्कूल, होटल के लिए प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें आवेदन

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने अपनी अलग-अलग योजनाओं में रेजिडेंशियल, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और अन्य श्रेणी के प्लॉटों की नीलामी की घोषणा की है. यह नीलामी उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं.

GDA की बड़ी नीलामी: गाजियाबाद में घर, दुकान, स्कूल, होटल के लिए प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें आवेदन
गाजियाबाद में प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका
(P.C- NDTV)

गाजियाबाद में प्रोपर्टी खरीदने या निवेश करने का प्लान बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) जल्द ही कई तरह के प्लॉटों की नीलामी करने जा रहा है. इसमें घर बनाने के लिए प्लॉट, दुकान और कमर्शियल प्लॉट, इंडस्ट्रियल प्लॉट, स्कूल, अस्पताल, होटल और ओल्ड एज होम के लिए जमीन भी शामिल है. GDA की यह नीलामी उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं या अपना घर, कारोबार या कोई संस्थान शुरू करने का प्लान बना रहे हैं.

कब होगी नीलामी, कब तक कर सकते हैं आवेदन?

GDA के मुताबिक, नीलामी में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जून 2026 है. इसके बाद 20 जून 2026 को सुबह 11 बजे नीलामी होगी. नीलामी का आयोजन हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में किया जाएगा.

किस-किस तरह के प्लॉट मिलेंगे?
  • रेजिडेंशियल प्लॉट
  • कमर्शियल प्लॉट
  • इंडस्ट्रियल प्लॉट
  • दुकानों के लिए प्लॉट 
  • कन्वीनियंट शॉपिंग प्लॉट 
  • होटल और ओल्ड एज होम के लिए प्लॉट
  • अस्पताल और हेल्थ सेंटर के लिए प्लॉट
  • नर्सरी/स्कूलों के लिए जमीन और
  • कम्युनिटी सेंटर के लिए प्लॉट 
किन इलाकों में हैं प्लॉट?
  • GDA की कोयल एन्क्लेव योजना में हाउसिंग, नर्सरी स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल और हेल्थ सेंटर के लिए प्लॉट उपलब्ध हैं.
  • इंद्रप्रस्थ योजना के अलग-अलग सेक्टरों और ब्लॉकों में रेजिडेंशियल, कमर्शियल, होटल, अस्पताल, दुकान और कन्वीनियंट शॉपिंग के लिए प्लॉट नीलामी में रखे गए हैं.
  • वैशाली सेक्टर-3 और सेक्टर-6 में कम्युनिटी सेंटर, हेल्थ सेंटर और ओल्ड एज होम के लिए प्लॉट उपलब्ध होंगे.
  • कौशांबी योजना में कमर्शियल और प्राइमरी स्कूल के लिए प्लॉट रखे गए हैं. 
  • क्रॉसिंग रिपब्लिक योजना में होटल और ओल्ड एज होम के लिए प्लॉट नीलामी में शामिल किए गए हैं.
  • इसके अलावा अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर में 10 कमर्शियल प्लॉट, यूपी बॉर्डर पॉकेट-ए में 4 दुकानों के प्लॉट और मधुबन बापूधाम योजना में 3 इंडस्ट्रियल प्लॉट नीलामी के लिए उपलब्ध हैं.
आवेदन कैसे करें?

जो लोग नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे GDA की वेबसाइट gdaghaziabad.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट्स और तय शुल्क जमा करना होगा. अधिक जानकारी के लिए आप GDA के हेल्पलाइन नंबर 0120-4418384 पर संपर्क कर सकते हैं.

क्यों खास है यह मौका?

गौरतलब है कि गाजियाबाद तेजी से विकसित हो रहा शहर है. यहां नए रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में GDA की यह नीलामी निवेशकों, कारोबारियों, बिल्डरों और संस्थान चलाने वालों के लिए अच्छा मौका मानी जा रही है. अगर आप भविष्य में बेहतर रिटर्न के लिए प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो यह नीलामी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में DDA फ्लैट खरीदना चाहते हैं? जानिए कौन कर सकता है आवेदन, कैसे मिलता है घर और किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com