विज्ञापन

दिल्ली में सिर्फ 15 लाख में अपना घर! पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर हो रही है बुकिंग 

डीडीए ने उत्तरी दिल्ली के तेजी से विकसित हो रहे सबसिटी नरेला में 2,500 से ज्यादा बने बनाए 1 BHK फ्लैट्स की पेशकश की है. विशेष बात यह है कि इन फ्लैट्स पर सीधे 25% की बंपर छूट दी जा रही है. जानिए फ्लैट्स की लोकेशन, मेट्रो कनेक्टिविटी, कीमतें और ऑनलाइन आवेदन की पूरी डिटेल.

दिल्ली में सिर्फ 15 लाख में अपना घर! पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर हो रही है बुकिंग 
नरेला में 25 प्रतिशत छूट के साथ मिल रहे रेडी टू मूव इन फ्लैट्स.
NDTV

DDA Awas Nivesh Yojana: राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक शानदार मौका लेकर आया है. डीडीए आवास निवेश योजना 2026 के तहत नरेला में 2,516 रेडी टू मूव इन 1 बीएचके फ्लैट्स की बिक्री शुरू की जा रही है. 25 प्रतिशत की भारी छूट के साथ इन फ्लैट्स की कीमत महज 14.95 लाख रुपये से शुरू हो रही है. पहले आओ, पहले पाओ और पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम पर आधारित इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर दोपहर 12 बजे के बाद अब भी जारी है. खास बात ये है कि इस योजना के तहत फ्लैट खरीदारों की सुविधा के लिए मौके पर सैंपल फ्लैट्स भी देखने के लिए उपलब्ध हैं.

फ्लैट्स की खासियत

पॉकेट 3 

  • उपलब्ध फ्लैट्स: 1,020
  • अनुमानित क्षेत्रफल: 49.90 वर्ग मीटर
  • छूट के बाद शुरुआती कीमत: 15.01 लाख रुपये


पॉकेट 6 

  •  उपलब्ध फ्लैट्स: 1,496
  •  अनुमानित क्षेत्रफल: 49.90 वर्ग मीटर
  •  छूट के बाद शुरुआती कीमत: 14.95 लाख

योजना से जुड़ी अहम तारीख 

यह पूरी योजना पूरी तरह ऑनलाइन हैं और पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर आधारित है, इसलिए फ्लैट खरीदारों के लिए समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 14 अक्टूबर 2026 
फ्लैट बुकिंग शुरुआत: 20 अक्टूबर 2026 

जानें मुख्य खासियतें और कनेक्टिविटी

नरेला भविष्य की दिल्ली का एक बड़ा एजुकेशन, स्पोर्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनने की दिशा में अग्रसर है.
रिठाला  नरेला  कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के तहत आगामी सनोठ मेट्रो स्टेशन फ्लैट्स से महज 2 किलोमीटर दूर स्थित है.
द्रुतगामी आवागमन के लिए क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कनेक्टिविटी भी प्रस्तावित है.
अर्बन एक्सटेंशन रोड 1 (UERI से ~1.5 किमी), UERII (लगभग 4 किमी) और जीटी करनाल रोड (लगभग 5 किमी) के रास्ते सीधा और आसान संपर्क मार्ग.
कई नामी विश्वविद्यालयों के लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है. इसके अलावा सेक्टर A7 में नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और प्रस्तावित मल्टी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड स्टेडियम की सुविधा है.
खुले हरित स्थान, आधुनिक पार्क और योजनाबद्ध नागरिक सुविधाओं से लैस वातावरण.

यह भी पढ़ें- लखनऊ में 6.5 लाख रुपये में 1 BHK का सस्ते फ्लैट, नवरात्रि में LDA की अनंत नगर योजना में रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

बुकिंग के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • पंजीकरण और फ्लैट बुकिंग के लिए आधिकारिक डीडीए पोर्टल www.dda.gov.in या eservices.dda.org.in पर जाएं.
  • यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर DDA Awas Nivesh Yojana 2026 सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • अपनी पसंद का पॉकेट और फ्लैट चुनकर निर्धारित बुकिंग राशि का भुगतान करें.
  • किसी भी सहायता या प्रश्न के लिए डीडीए टोल फ्री नंबर 1800110332 पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- यूपी में रजिस्ट्री कराने वाले और किरायेदारों को राहत, सरकार ने तय की स्टांप ड्यूटी-रजिस्ट्रेशन फीस, देखें स्लैब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DDA, DDA Housing Scheme, Narela Flats, Affordable Housing, DDA Flats
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com