- दिल्ली में 27 नवंबर को दर्जनों इलाकों में पावर कट रहेगा.
- नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते पावर कट शेड्यूल जारी किया है.
- सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे, शाम 4 से 5 बजे होगी प्रभावित.
Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को विभिन्न इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली वितरण कंपनियों डिस्कॉम ने प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, ट्रांसफार्मर की देखभाल, 11 केवी फीडर के काम और नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते यह कटौती शेड्यूल जारी किया है. अधिकतर क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच बिजली बंद रह सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर शाम 4 से 5 बजे तक भी सप्लाई प्रभावित होगी.
BYPL के अंतर्गत प्रभावित होने वाले क्षेत्र
बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) के शेड्यूल के अनुसार पूर्वी और मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में रखरखाव कार्य चलेगा. इस वजह से राधेश्याम पार्क, स्वास्थ्य विहार, लक्ष्मी नगर, गोविंदपुरा ओल्ड, सुख विहार, राधेश्याम पार्क एक्सटेंशन और बलदेव पार्क ईस्ट (जगतपुरी) के ब्लॉक-डी में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी.
शाहदरा, मयूर विहार और करावल नगर: शाहदरा की बिहारी कॉलोनी में सुबह 10:15 से दोपहर 1:15 बजे तक, मयूर विहार फेज-1 और 2 के हिम्मतपुरी ब्लॉक (16, 17, 20, 21, 22) में सुबह 10:19 से दोपहर 1:19 बजे तक तथा वसुंधरा एन्क्लेव और मयूर विहार फेज-3 के कई हिस्सों में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे और 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक कटौती निर्धारित है. करावल नगर के सदातपुर, सदातपुर एक्सटेंशन और सोनिया विहार के कुछ पॉकेट्स में भी सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे व 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी.
नंद नगरी, यमुना विहार और मध्य दिल्ली: नंद नगरी के ई-ब्लॉक (E1 से E5), काचीपुरा, जनता फ्लैट्स और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक तथा सेवाधाम-मंडोली व शक्ति गार्डन के ब्लॉक-ई में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी. यमुना विहार डिवीजन के तहत घोंडा, करतार नगर और न्यू सीलमपुरी में भी सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे के बीच अलग-अलग समय पर कटौती होगी. इसके अलावा चांदनी चौक, दरियागंज, जीटी रोड, पटेल नगर और ओल्ड राजेंद्र नगर के कई ब्लॉकों में सुबह 10:11 से दोपहर 1:30 बजे के बीच बिजली गुल रह सकती है.
BRPL के अंतर्गत प्रभावित होने वाले क्षेत्र
बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) के शेड्यूल के अनुसार दक्षिण, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के इलाकों में काम किया जाएगा. इस वजह से आरके पुरम के सेक्टर-2 शांति निकेतन में दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक, वसंत कुंज के पुष्पांजलि फार्म्स में दोपहर 2:00 से 2:45 बजे तक और रंगपुरी पहाड़ी व रंगपुरी क्षेत्र में दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक ट्रांसफार्मर व फीडर रखरखाव के कारण बिजली बंद रहेगी. छतरपुर के भाटी कलां में दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक तथा ईस्ट ऑफ कैलाश (ब्लॉक-ई) और कालकाजी एक्सटेंशन (ए3-ब्लॉक) में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक कटौती होगी.
पश्चिम दिल्ली: पंजाबी बाग के पश्चिम विहार (ब्लॉक BG-1) में दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक, जनकपुरी के मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 व खजान बस्ती में दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक और ब्लॉक C4H जनकपुरी में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके अलावा मोहन गार्डन, भगवती गार्डन (नवादा), सेवक पार्क (द्वारका), कैलाशपुरी मेन (पालम), महावीर एन्क्लेव और दशरथपुरी के कई ब्लॉकों में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे के बीच मेंटेनेंस कार्य चलेगा.
टाटा पावर-DDL व अन्य क्षेत्रों के लिए सलाह
टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड के क्षेत्रों में भी निर्धारित रखरखाव कार्य होने की संभावना है. निवासियों और कारोबारियों को सलाह दी गई है कि वे कटौती की अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी भंडारण, इन्वर्टर चार्ज जैसे जरूरी काम पहले से निपटा लें.
यह भी पढ़ें | दिल्ली में फ्री बिजली के लिए सिर्फ एक मौका मिलेगा, सब्सिडी के नियमों में बदलाव, नया पोर्टल ला रही सरकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं