विज्ञापन

2 मिनट में बनेगा छोटे बच्चों का नीला Aadhar Card! जानें कौन से कागजात हैं जरूरी

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नीला आधार कार्ड जारी करता है, जिसे बाल आधार कहा जाता है. जानिए नवजात शिशु और 5 साल से छोटे बच्चों का बाल आधार बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है और इसकी आवेदन प्रक्रिया क्या है?

2 मिनट में बनेगा छोटे बच्चों का नीला Aadhar Card! जानें कौन से कागजात हैं जरूरी
5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनवाएं? देखें आवश्यक दस्तावेजों की पूरी लिस्ट .
NDTV

New Born Baby Aadhaar Registration Process: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से देश के हर नागरिक के लिए 12 अंकों का आधार कार्ड जारी किया जाता है. आधार बनवाने की कोई न्यूनतम आयु सीमा नहीं है. लिहाजा, नवजात शिशुओं (New Born Babies) का भी जन्म के तुरंत बाद आधार बनवाया जा सकता है. 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी होने वाले आधार कार्ड को बाल आधार (Baal Aadhaar) कहा जाता है, जिसका रंग नीला होता है.

बाल आधार में बच्चे के बायोमेट्रिक यानी फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन नहीं लिए जाते, बल्कि यह बच्चे की फोटो और माता-पिता में से किसी एक के आधार से जुड़ा होता है. बच्चों के स्कूल एडमिशन, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और पहचान पत्र के रूप में बाल आधार बेहद उपयोगी दस्तावेज है.

बाल आधार के लिए जरूरी दस्तावेज

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप या संबंध स्थापित करने वाले कोई भी वैलिड प्रूफ
  • माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड या कोई भी वैलिड पहचान पत्र
  • बच्चे के वर्तमान निवास स्थान के सत्यापन के लिए  माता या पिता का पासपोर्ट या दूसरे कोई भी वैलिड प्रूफ
  • बच्चे की सही जन्मतिथि दर्ज कराने के लिए जन्म प्रमाण पत्र या दूसरे स्वीकार्य दस्तावेज

बाल आधार के लिए आवेदन कैसे करें?

  • UIDAI के आधिकारिक पोर्टल यानी myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं और अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें.
  • तय तारीख पर बच्चे और उसके जन्म प्रमाण पत्र के साथ आधार केंद्र पहुंचे.
  • 5 साल से कम उम्र के बच्चे का फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन नहीं लिया जाता, केवल बच्चे की डिजिटल फोटो खींची जाती है.
  • बच्चे का आधार माता या पिता के आधार से लिंक किया जाएगा.
  • बाल आधार का नया एनरोलमेंट पूरी तरह निशुल्क होता है.

यह भी पढ़ें- आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं नाम समेत ये जानकारी? जानें UIDAI की तय सीमा और फीस

बच्चे ते 5 साल के होने पर अपग्रेड कराना न भीलें

जब बच्चा 5 वर्ष की उम्र पूरा कर लेता है, तब उसके बायोमेट्रिक यानी 10 उंगलियों के निशान, आंख की पुतली का स्कैन और फोटो अपडेट कराना जरूरी होता है. यह 5 से 7 वर्ष की उम्र के बीच बिल्कुल मुफ्त में किया जाता है.

यह भी पढ़ें- पैन कार्ड में घर बैठे ऑनलाइन चेंज करें नाम, जानिए क्या है इसकी प्रक्रिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baal Aadhaar, UIDAI, Aadhaar For Kids, Utility News, NDTV Digital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com