विज्ञापन

आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं नाम समेत ये जानकारी? जानें UIDAI की तय सीमा और फीस

Aadhar Card में कोई भी बदलाव करने से पहले UIDAI के इन नियमों को जानना बेहद जरूरी है. जानिए आप अपने आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस और डेट ऑफ बर्थ को कितनी बार अपडेट करा सकते हैं और इसके लिए कितना शुल्क (Fees) देना होता है.

आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं नाम समेत ये जानकारी? जानें UIDAI की तय सीमा और फीस
आधार कार्ड अपडेट के नियम: बार बार बदलाव करने से पहले जान लें UIDAI की गाइडलाइंस
NDTV
  • आधार कार्ड में घर का पता बदलने पर कोई सीमा नहीं है, आप अपनी सुविधा अनुसार कई बार एड्रेस अपडेट कर सकते हैं.
  • नाम में सुधार केवल दो बार किया जा सकता है, इसलिए नाम बदलते समय स्पेलिंग की पूरी जांच जरूरी है.
  • जन्मतिथि में सुधार केवल एक बार संभव है और इसके लिए सही दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है.

Aadhar Card Update Rules:  आधार कार्ड (Aadhar Card) सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है. बैंक खाता (Bank Account) खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं (Government Schemes) के लाभ उठाने और नया सिम कार्ड (Mobile Sim) लेने तक, हर जगह आधार की जरूरत होती है. इसलिए आधार में दर्ज जानकारी का पूरी तरह सही और अपडेट होना बहुत ही जरूरी है.

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नियमों के मुताबिक आप आधार में दर्ज जानकारियों को अनगिनत बार अपडेट नहीं करा सकते हैं. कुछ जानकारियों को बदलने की एक निश्चित सीमा तय की गई है. जानिए किस जानकारी को कितनी बार बदला जा सकता है.

घर का पता : आधार कार्ड में घर का पता बदलने के लिए कोई सीमा तय नहीं है. यदि आप नए शहर या नए मकान में शिफ्ट होते हैं, तो जितनी बार जरूरत हो उतनी बार अपना नया एड्रेस अपडेट करा सकते हैं.

नाम : आप अपने आधार कार्ड में नाम सिर्फ दो बार ही अपडेट करा सकते हैं. इसलिए नाम बदलते समय स्पेलिंग की जांच अच्छी तरह कर लें.

डेट ऑफ बर्थ : आधार में जन्मतिथि में सुधार सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है. इसमें बदलाव के लिए सही दस्तावेज होना अनिवार्य है.

मोबाइल नंबर और ई-मेल : मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी बदलने की भी कोई सीमा नहीं है. अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है, तो आप जितनी बार चाहें नया नंबर लिंक करा सकते हैं.

 ये है अपडेट करने की प्रक्रिया

  • एड्रेस चेंज: myAadhaar पोर्टल पर जाएं और लॉगिन करें. Update Address विकल्प पर क्लिक करके नया पता दर्ज करें और वैध दस्तावेज अपलोड करें. इस प्रक्रिया में 30 से 90 दिनों का समय लग सकता है.
     
  •  मोबाइल नंबर: मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा. इसके अलावा, UIDAI के ऐप की मदद से ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी नंबर लिंक किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें-  आपका आधार कार्ड कहीं गलत जगह तो इस्तेमाल नहीं हो रहा? ऐसे करें चेक

आधार अपडेट की फीस

UIDAI के नियमों के मुताबिक, आधार में जनसांख्यिकी विवरण जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग या मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए 75 प्रति सर्विस का शुल्क निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़ें- Delhi SIR में  47.7 लाख वोटरों के कट गए नाम, जानिए घर बैठे कैसे चेक करें अपना वोट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadhaar Card, UIDAI, Aadhaar Update, Utility News, My Aadhaar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com