ePan Card Download Scam: अगर आपको कोई ऐसा E-Mail आया है जिसमें आपसे अपना e‑PAN कार्ड डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है, तो सावधान हो जाइए और ऐसे ई-मेल को नजरअंदाज करें. यह एक फर्जी या धोखाधड़ी वाला ईमेल हो सकता है. जानकारी के लिए बता दें, कि सरकार या आयकर विभाग आमतौर पर इस तरह के ईमेल भेजकर लिंक पर क्लिक करने या फाइल डाउनलोड करने के लिए नहीं कहते. ऐसे ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आपका मोबाइल या कंप्यूटर हैक हो सकता है और आपके बैंक या पर्सनल डाटा को नुकसान पहुंच सकता है.
यह भी पढ़ें: Apple Valentine's Day Sale 2026: iPhone 17 और MacBook Air पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, बेस्ट डील्स देख पार्टनर को दे दें तगड़ा गिफ्ट
कैसे हो रहा है फ्रॉड और स्कैम?
साइबर ठग लोगों को ऐसे ईमेल भेजते हैं जो देखने में एकदम असली यानी सरकार द्वारा जारी किए गए जैसे दिखते हैं. इस ईमेल के सब्जेक्ट में लिखा होता है 'download e-PAN Card Online: A Step-by-step guide' और नीचे मेल में पीडीएफ (PDF) फाइल या एक संदिग्ध लिंक दिया जाता है. ऐसे में जैसे ही यूजर लिंक पर क्लिक करता है, तो फोन या कंप्यूटर में वायरस घुस जाता है. यह वायरस साइबर ठगों के पास आपकी OTP, बैंक डिटेल्स समेत पूरी पर्सनल जानकारी दे देता है.
PIB ने बताई सच्चाई
इन मामलों की PIB (Press Information Bureau) ने जांच की और सच्चाई का खुलासा किया. PIB ने बताया कि यह ऐसे ईमेल पूरी तरह से फेक यानी फर्जी हैं. साथ ही लोग किसी भी ऐसे ईमेल, लिंक, कॉल या SMS का जवाब न दें, जिसमें आपसे आपकी बैंक से जुड़ी या निजी जानकारी साझा करने के लिए कहा जाए. बता दें, साइबर ठग और स्कैमर्स सरकारी लोगो (Logo) और ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं, जिससे लोग असलियत का पता न लगा सकें.
📢Have you also received an email asking you to download e-PAN Card❓#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) February 1, 2026
⚠️This Email is #Fake
✅Do not respond to any emails, links, calls & SMS asking you to share financial & sensitive information
➡️Details on reporting phishing E-mails: https://t.co/nMxyPtwN00 pic.twitter.com/XpwlNslx9D
कैसे पता लगाएं की मेल फर्जी है?
सरकारी लोगों, भाषा और अन्य कारणों की वजह से लोग फर्जी मेल का पता नहीं लगा पाते हैं. जानकारी के लिए बता दें, कि सरकारी मेल हमेशा '.gov.in' पर खत्म होती है. जबकि, फर्जी और स्कैमर्स की मेल का डोमेन बहुत अजीब होता है. ऐसे में इन ईमेल पर रिस्पॉन्स देने से पहले ईमेल जरूर चेक कर लें, वरना आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं