Apple Valentine's Day Sale 2026: वैलेंटाइन्स डे अब बहुत नजदीक है और इस खास मौके पर एप्पल ने भारत में वैलेंटाइन डे सेल (Apple Valentine's Day Sale) लाइव कर दी है. प्यार के इस मौसम में एप्पल अपने यूजर्स को प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर दे रहा है. आप इस सेल में मैकबुक, आईफोन, आईपैड, एप्पल वॉच जैसे डिवाइस पर बहुत शानदार डील्स हासिल कर सकते हैं. अगर आप अपने पार्टनर को इस वैलेंटाइन डे पर कोई तगड़ा गिफ्ट देने का सोच रहे हैं, को यह सेल आपके लिए फायदेमंद हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Free Laptop Scheme: स्टूडेंट्स को मुफ्त लैपटॉप देने जा रही दिल्ली सरकार, जानें आपको मिलेगा या नहीं, कैसे करें अप्लाई
MacBook Air M4 पर ₹10,000 रुपये का डिस्काउंट
लैपटॉप की बात करें तो, MacBook Air M4 पर फिलहाल 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है. भारत में इसे 99,900 रुपये में लॉन्च किया गया था. लेकिन सेल में अब आप इस 13 इंच के मॉडल को मात्रा 89,900 रुपये में खरीद सकते हैं. एप्पल के मुताबिक, यह कैशबैक चेकआउट के समय अपने आप अप्लाई हो जाता है, जिससे ग्राहक को ऑर्डर करने से पहले ही फाइनल कीमत दिख जाती है. यह ऑफर ICICI, Axis और American Express कार्ड पर वैलिड होगा.
MacBook Pro मॉडल्स पर भी ऑफर
एप्पल की वैलेंटाइन सेल में MacBook Air की तरह ही कुछ चुनिंदा MacBook Pro मॉडल्स पर भी 10,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. M4 चिप वाला 14‑इंच मैकबुक प्रो, जिसकी लॉन्च कीमत 1,69,900 रुपये थी, इस ऑफर के बाद 1,59,900 रुपये में मिल रहा है. वहीं, M4 प्रो चिप के साथ आने वाला 16‑इंच मैकबुक प्रो, जिसे 2,49,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, कैशबैक के बाद अब 2,39,900 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Photo Credit: Apple
iPhone 17 पर इंस्टेंट कैशबैक
स्मार्टफोन की बात करें तो एप्पल iPhone 17 सीरीज पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रहा है. iPhone 17, जिसकी MRP 82,900 रुपये है, अब इस ऑफर के साथ 77,900 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर भी 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है. हालांकि, कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स को मिलाकर इससे बेहतर डील्स भी मिल सकती हैं. ऐसे में फाइनल शॉपिंग करने से पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कीमत की तुलना जरूर कर लें.
वियरेबल्स पर भी अच्छे ऑफर
iPhone और Mac के अलावा, एप्पल वैलेंटाइन डे सेल में वियरेबल और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी अच्छे ऑफर मिल रहे हैं. इस सेल में एप्पल वॉच सीरीज 11 पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि एप्पल वॉच SE 3 पर 2,000 रुपये का ऑफर उपलब्ध है. AirPods Pro (3rd generation) और AirPods 4 दोनों पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं