Gold-Silver Rate Today: दुनिया भर में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में आज यानी 10 जुलाई को मामूली बढ़त देखी जा रही है. इसके साथ ही भारत में भी सोने और चांदी (Gold Price in India) के दाम बढ़ गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने और चांदी की हाजिर (Spot) कीमतों में मामूली तेजी आई. हाजिर सोना (Spot Gold) 2,365.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, अमेरिकी बाजार में सोने के वायदा भाव (US Gold Futures) में 0.2% की बढ़त दर्ज की गई. वहीं दूसरी ओर, हाजिर चांदी की कीमतों (Spot Silver Prices Today) में 0.1% की गिरावट आई
MCX पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर आज सोने के भाव (Today Gold Rate) में तेजी देखने को मिल रही है. 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना दोपहर 1.22 बजे के करीब 248 रुपये यानी 0.34 % चढ़कर 72646 पर आ गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
MCX पर चांदी की कीमत (Silver Rate Today)
इसके अलावा, आज MCX पर चांदी की कीमत (Today Silver Rate) में तेज उछाल देखी जा रही है. 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 231 रुपये (0.25%) की बढ़त के साथ 93200 पर ट्रेड कर रही है.
दिल्ली में आज सोने की कीमत (Gold price in Delhi Today)
10 जुलाई को 2024 को राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate in Delhi Today) 156 रुपये बढ़कर 66,559 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 170 रुपये बढ़कर 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत ₹90,800 रुपये हो गई है.
इस वजह से बढ़ रहे सोने के दाम (Gold Prices)
एक्सपर्ट का मानना है कि इस साल सोने की कीमतों में अच्छी-खासी तेजी आई है. इसके पीछे यूएस फेड द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और प्रमुख सेंट्रल बैंकों द्वारा सोने की मजबूत खरीद को कारण बताया जा रहा है.
आपको सोना क्यों खरीदना चाहिए ?
सोना हमेशा से लोगों के लिए पहली पसंद रही है. इसका इस्तेमाल गहनों के अलावा निवेश के लिए भी किया जाता है. सोना (Gold Investment) एक सुरक्षित निवेश माना जाता है. सोना महंगाई और घटती हुई करेंसी के मूल्य में गिरावट के समय में भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है. हालांकि, सोना खरीदने से पहले आपको सोने-चांदी की कीमतों (Latest Gold Rate In India) पर नजर रखनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं