विज्ञापन

गाजियाबाद: मधुबन बापूधाम के 10 एकड़ में बन रहा सबसे बड़ा पार्क, मेरठ रोड का ये पार्क 37 करोड़ में बनेगा

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में 37 करोड़ रुपये की लागत से विकसित भारत पार्क का निर्माण तेजी से हो रहा है. 10 एकड़ में फैला यह पार्क अंतरिक्ष, डिजिटल तकनीक और सतत विकास जैसे पांच थीम जोन पर आधारित होगा, जो बच्चों और परिवारों के लिए मनोरंजन के साथ ज्ञान का बेहतरीन केंद्र बनेगा.

गाजियाबाद: मधुबन बापूधाम के 10 एकड़ में बन रहा सबसे बड़ा पार्क, मेरठ रोड का ये पार्क 37 करोड़ में बनेगा
गाजियाबाद के विकसित भारत पार्क में दिखेगी भविष्य के भारत की अनूठी और आधुनिक झलक.
NDTV

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भविष्य के भारत की एक अनूठी और भव्य झलक देखने को मिलने वाली है. दरअसल, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से मधुबन बापूधाम योजना में लगभग 10.66 एकड़ भूमि पर 37.11 करोड़ रुपये की लागत से विकसित भारत पार्क (Viksit Bharat Park) बनाया जा रहा है. मेरठ रोड से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह पार्क अंतरिक्ष अन्वेषण, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, नेट कार्बन जीरो और भविष्य के परिवहन जैसे 5 थीम आधारित अनोखे ज़ोन से लैस होगा. बच्चों और परिवारों के लिए यह मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान का भी बड़ा केंद्र बनेगा.

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) शहर के बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक आकर्षण को एक नया आयाम देने जा रहा है. इसके तहत मधुबन बापूधाम योजना के पॉकेट-डी में 10.66 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में विकसित भारत पार्क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. लगभग 37.11 करोड़ रुपये की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना भारत की प्रगति, वैज्ञानिक नवाचार, आधुनिक तकनीक और सतत विकास की परिकल्पना को एक जीवंत अनुभव के रूप में पेश करेगी. मेरठ रोड से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर होने के कारण यहां पहुंचना भी बेहद आसान होगा.

इन 5 प्रमुख थीमों पर आधारित होगा पार्क

  • इस पार्क में मेहमानों को भविष्य के परिवहन, आधुनिक मोबिलिटी तकनीकों और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की संभावनाओं को करीब से जानने का मौका मिलेगा.
  • यह ज़ोन आकर्षक इंस्टॉलेशन और इंटरैक्टिव गतिविधियों के जरिए भारत की डिजिटल क्रांति और तकनीकी नवाचारों का अहसास भी कराएगा.
  • भारत के वर्ष 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को समर्पित यह हिस्सा पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन मोबिलिटी के प्रति लोगों को जागरूक करेगा.
  • अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए यह मुख्य आकर्षण होगा. चंद्रमा की सतह, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के मॉडल से प्रेरित अनुभवों के माध्यम से भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में ऐतिहासिक सफलताओं की झलक दिखाई जाएगी.
  • अत्याधुनिक विजुअल तकनीक पर आधारित यह एक ऐसा आकर्षक डोम होगा, जो आगंतुकों को एक रोमांचक और अनूठी दुनिया से रूबरू कराएगा.

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले किसानों के खाते में आएंगे 5000-5000,  महाराष्ट्र सरकार ने किया राहत राशि का ऐलान

मनोरंजन और आधुनिक सुविधाओं का होगा बेहतरीन संगम

विकसित भारत पार्क को केवल एक सामान्य उद्यान के रूप में नहीं, बल्कि एक आधुनिक रिक्रिएशनल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहाँ मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार हैं.

  •  खानपान और फूड स्टॉल्स: आगंतुकों के लिए लजीज व्यंजनों और स्नैक्स के आधुनिक फूड स्टॉल्स.
  •  खेल और फिटनेस: थीम आधारित खेल क्षेत्र बच्चों के लिए और पैदल भ्रमण तथा साइकिलिंग के लिए विशेष ट्रेल्स.
  •  स्मार्ट शहरी सुविधाएं: सुंदर जल संरचनाएं, बैठने की आधुनिक व्यवस्था और हाईटेक लाइटिंग.
  • यह पार्क बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए शिक्षा, मनोरंजन और पर्यावरण चेतना का एक आदर्श संगम साबित होगा.

यह भी पढ़ें- वृद्धा पेंशन की राशि कभी नहीं रुकेगी, अभी घर बैठे अपडेट कर लें ये दो चीजें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viksit Bharat 2047, Ghaziabad, GDA Project Survey, Madhuban Bapudham, Moon Landing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com