विज्ञापन

गाजियाबाद से निकलेंगे नमो भारत के 4 कॉरिडोर, NCR में हापुड़-खुर्जा से ग्रेटर नोएडा-गुरुग्राम तक रैपिड रेल से हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी 

Namo Bharat Corridor Latest Update: गाजियाबाद नमो भारत कॉरिडोर का हब बनेगा. दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल रूट के बाद खुर्जा, हापुड़, बागपत के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर एयरपोर्ट भी इस आरआरटीएस रूट से जुड़ेगा. इससे दिल्ली एनसीआर में हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी.

गाजियाबाद से निकलेंगे नमो भारत के 4 कॉरिडोर, NCR में हापुड़-खुर्जा से ग्रेटर नोएडा-गुरुग्राम तक रैपिड रेल से हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी 
Namo Bharat Corridor Ghaziabad: गाजियाबाद नमो भारत कॉरिडोर
Gemini Graphics
गाजियाबाद:

दिल्ली में एक ओर सराय काले खां नमो भारत कॉरिडोर का सबसे बड़ा हब होगा, वहीं उत्तर प्रदेश में ऐसा ही हब गाजियाबाद में बनेगा. दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल रूट में गाजियाबाद पहले ही अहम केंद्र है, लेकिन अब वहां से गाजियाबाद-खुर्जा, गाजियाबाद-हापुड़ और गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट नमो भारत कॉरिडोर भी निकलेंगे.वहीं दिल्ली के सराय काले खां से दिल्ली-पानीपत-करनाल, दिल्ली-अलवर जैसे रूट निकलने वाले हैं.  गाजियाबाद से 4 नमो भारत कॉरिडोर गुजरने वाले हैं. गाजियाबाद NCR में नमो भारत नेटवर्क का सबसे बड़ा ट्रांजिट हब बनेगा. इसमें दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर चालू होने के अलावा बाकी DPR स्टेज पर हैं.

1. गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट कॉरिडोर 

गाजियाबाद को सीधे जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने वाले कॉरिडोर की डीपीआर यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी (YEIDA) ने सरकार को सौंपी है. 72.45 किमी का ये रूट साल 2030 तक पूरा होगा. इसमें कुल 22 स्टेशन होंगे, जिसमें 12 रैपिड रेल स्टेशन और 10 लोकल मेट्रो स्टेशन होंगे. ये रूट गाजियाबाद स्टेशन से सिद्धार्थ विहार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक, सेक्टर 4-सेक्टर 2, नॉलेज पार्क-5, सूरजपुर, परी चौक, कासना इकोटेक-VI, दनकौर और यीडा के सेक्टरों से होते हुए जेवर टर्मिनल तक जाएगा. गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट की दूरी 60 से 70 मिनट में होगी.

2. गाजियाबाद-हापुड़ कॉरिडोर

गाजियाबाद को हापुड़ शहर से जोड़ने के लिए यह नमो भारत कॉरिडोर प्रस्तावित है. 57 किलोमीटर के रूट पर 3 मुख्य स्टेशनों की योजना है. नमो भारत कॉरिडोर से गाजियाबाद और दिल्ली से हापुड़ के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा और व्यापारियों को राहत मिलेगी.

3. गाजियाबाद-खुर्जा कॉरिडोर

गाजियाबाद से बुलंदशहर और खुर्जा इंडस्ट्रियल एरिया तक कॉरिडोर का प्लान है. ये 83 किमी का रैपिड रेल का लिंक रूट है. इसमें अभी 4 रैपिड रेल स्टेशनों का प्रस्ताव है. सिरेमिक इंडस्ट्री के लिए मशहूर खुर्जा के साथ बुलंदशहर भी गाजियाबाद के रैपिड रेल नेटवर्क से जुड़ेगा. 

ये भी पढ़ें - दिल्ली से दौड़ेगी देश की सबसे लंबी नमो भारत, 150KM के ट्रैक में 8 नए स्टेशन, गाजियाबाद-मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक एक्सटेंशन

4. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर का विस्तार

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर देश का पहला नमो भारत RRTS कॉरिडोर है.यह कॉरिडोर फरवरी 2026 से पूरी तरह चालू है. दिल्ली से मेरठ 82 किमी की यात्रा 55 मिनट में हो रही है. इस कॉरिडोर में सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, मुरादनगर, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मोदीनगर और मेरठ के स्टेशन हैं. दिल्ली-मेरठ पर रैपिड रेल-मेट्रो दोनों एक ही ट्रैक पर हैं. गाजियाबाद स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के शहीद स्थल न्यू बस अड्डा स्टेशन) के साथ सीधे कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे यात्री आसानी से मेट्रो और नमो भारत के बीच आ-जा सकें.इस रूट का हरिद्वार-ऋषिकेश तक विस्तार भी हो रहा है.

5. गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा नमो भारत कॉरिडोर 

गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा नमो भारत कॉरिडोर भी गाजियाबाद से कनेक्ट होगा. जेवर एयरपोर्ट रूट के रास्ते ये दिल्ली के करीबी ये शहर 160 किमी की स्पीड वाली रैपिड रेल से जुड़ जाएंगे. दिल्ली एनसीआर मास्टर प्लान के अनुसार, एनसीआर के सभी बड़े शहरों के बीच 30 मिनट में आवाजाही नमो भारत से देने की तैयारी है. 

ये भी पढ़ें - नोएडा सेक्टर-61 से गौर चौक तक चलेगी मेट्रो, नमो भारत रैपिड रेल से जुड़ेगी, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ और जेवर एयरपोर्ट जाना आसान होगा

गाजियाबाद बनेगा मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब

दिल्ली के सराय काले खां की तरह गाजियाबाद भी मल्टी मॉडल हब बनेगा. गाजियाबाद के नमो भारत स्टेशन को लोकल बस, दिल्ली मेट्रो और रेलवे स्टेशन के साथ फुट ओवर ब्रिज से कनेक्ट किया जाएगा ताकि लास्ट माइल कनेक्टिविटी मिल सके. नमो भारत के रूट के दिल्ली एनसीआर के रूट में आसानी से इंटरचेंज होगा, इससे यात्री बिना ट्रेन बदले एक से दूसरे रूट पर यात्रा कर सकेंगे. गाजियाबाद, नोएडा, पानीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, अलवर जैसे बड़े शहर नमो भारत नेटवर्क से जुड़े होंगे.

ये भी पढ़ें - गाजियाबाद के 50 साल: नमो भारत, हरनंदीपुरम टाउनशिप से नोएडा एयरपोर्ट नमो भारत तक, 7 मेगा प्रोजेक्ट बदलेंगे शहर की तस्वीर
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namo Bharat Corridor In Delhi NCR, Namo Bharat Corridor In UP, Ghaziabad, Rapid Rail Corridor In Delhi NCR, Multi Model Transport Hub
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com