विज्ञापन

वृद्धा पेंशन की राशि कभी नहीं रुकेगी, अभी घर बैठे अपडेट कर लें ये दो चीजें

बिना रुकावट के वृद्धा पेंशन की राशि सीधे बैंक खाते में पाने के लिए ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन कराना जरूरी कर दिया गया है. ऐसा न करने पर अगली किस्त रुक सकती है.

वृद्धा पेंशन की राशि कभी नहीं रुकेगी, अभी घर बैठे अपडेट कर लें ये दो चीजें
NDTV
  • वृद्धा पेंशन का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण पत्र जमा करना हर साल अनिवार्य कर दिया गया है
  • वृद्धा पेंशन के लाभार्थी ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी CSC केंद्र से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
  • नजदीकी बैंक शाखा या जन सेवा केंद्र जाकर बायोमेट्रिक से ई-केवाईसी भी कराई जा सकती है.

Old Age Pension News: वृद्धा पेंशन का लाभ बिना किसी रूकावट के सीधे बैंक खाते में पाने के लिए ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी कर दिया गया है. अगर समय पर वेरिफिकेशन नहीं कराया गया, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है. बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के लाभार्थी घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल ऐप या नजदीकी सीएससी केंद्र के जरिए आसानी से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

दरअसल, राज्य सरकारों की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए से भेजी जाती है. ऐसे में यह सुनिश्चित करने के लिए कि पेंशन का पैसा सही व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए हर साल भौतिक या डिजिटल सत्यापन यानी ईकेवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है. अपने राज्य के नियमों और सुविधाओं के अनुसार घर बैठे या नजदीकी केंद्र के माध्यम से इसे फ्री में पूरा कर सकते हैं.

घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन ई-केवाईसी

  • अलग-अलग राज्यों के समाज कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन आधार सत्यापन की सुविधा दी जाती है.
  • अपने राज्य की आधिकारिक पेंशन वेबसाइट जैसे बिहार के लिए eLabharthi Portal या उत्तर प्रदेश के लिए Integrated Pension पोर्टल पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Elabharthi ईकेवाईसी या आवेदक लॉगिन या पेंशनभोगी आधार प्रमाणीकरण के विकल्प को चुनें.
  • अपना पेंशन रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर या बैंक खाता संख्या दर्ज करके सर्च करें.
  • स्क्रीन पर लाभार्थी का विवरण खुलकर आ जाएगा. यहां अपने आधार कार्ड के मुताबिक नाम और दूसरी जानकारियों का मिलान करें.
  • आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त वन टाइम पासवर्ड दर्ज करके या बायोमेट्रिक डिवाइस के जरिए अपनी ईकेवाईसी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करें.

घर बैठे ऐसे अपडे़ करें लाइफ सर्टिफिकेट

अगर आप किसी ऐसी पेंशन योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं, जहां वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र देना जरूरी होता है, तो जीवन प्रमाण ऐप का उपयोग कर सकते हैं. 

  • अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से Jeevan Pramaan Faceapp और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करें.
  •  ऐप में अपना आधार नंबर, PPO नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  •  मोबाइल के कैमरे के सामने अपना चेहरा स्कैन करके फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें.
  •  प्रक्रिया पूरी होते ही आपका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तुरंत जनरेट और जमा हो जाएगा.

बैंक जाकर ऐसे कराएं ई-केवाईसी

अगर आपको घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में ओटीपी न आना या फिंगरप्रिंट मैच न होने जैसी कोई दिक्कत आ रही है, तो आप नीचे दिए गए विकल्पों की मदद ले सकते हैं.

  •  अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या जन सेवा केंद्र पर जाएं.
  •  इसके अलावा आप अपनी संबंधित बैंक शाखा में भी जा सकते हैं जहां आपकी पेंशन आती है.
  •  वहां बायोमेट्रिक यानी अंगूठे के निशान या आंख की पुतली के माध्यम से मात्र 5 मिनट में अपनी eKYC या जीवन प्रमाणीकरण करवा सकते हैं.
  • पेंशन रुकने से बचाने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान
  • पेंशन सीधे डीबीटी के जरिए ट्रांसफर होती है, इसलिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI मैपर से लिंक होना जरूरी है, जिसे हमेशा समय से अपडेट कराते रहे.
  • समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Check Your Payment Status विकल्प से अपनी पेंशन का स्टेटस जांचते रहें, ताकि किसी भी त्रुटि का समय रहते पता चल सके.

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले किसानों के खाते में आएंगे 5000-5000,  महाराष्ट्र सरकार ने किया राहत राशि का ऐलान

सरकार या बैंक कभी भी फोन कॉल या WhatsApp पर लिंक भेजकर केवाईसी या जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने के लिए नहीं कहते. ऐसे किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना ओटीपी किसी से साझा करें.

यह भी पढ़ें-  यूपी के 60 हजार चौकीदारों को दिवाली से पहले सीएम योगी देंगे तोहफा, सालाना 12 हजार बढ़ेगी सैलरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Old Age Pension, Pension Payment Rule, Uttar Pradesh Pension Scheme, DBT Transfers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com