विज्ञापन

कार से लंबे सफर पर जा रहे तो खाना-पानी और लाइसेंस के अलावा लिस्ट में डालें 5 बेहद जरूरी सामान

कार से लंबे सफर में सुरक्षा के लिहाज से और आपातकालीन (Emergency) स्थितियों से निपटने के लिए ये 5 चीजें बेहद जरूरी हैं.

कार से लंबे सफर पर जा रहे तो खाना-पानी और लाइसेंस के अलावा लिस्ट में डालें 5 बेहद जरूरी सामान
कार से लंबे सफर पर 5 चीज जरूर रखें
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

अकसर लोग कार से लंबे सफर पर निकलते हैं. वैसे तो लंबे सफर पर निकलते समय ज्यादातर लोग जरूरी सामान की लिस्ट बनाते हैं. जिसमें खाने-पीने का सामान, पानी, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के दस्तावेज शामिल होते हैं. लेकिन दूर-दराज इलाकों में सफर के दौरान कई अनचाही परेशानियां आती है. जिससे निपटने के लिए कुछ जरूरी सामान होते हैं. अकसर लोग इन चीजों को अपनी लिस्ट में नहीं जोड़ते हैं. जब आपके पास जरूरी सामान नहीं होते हैं और मदद भी नहीं मिलती है तो सबसे ज्यादा परेशानी होती है. चलिए आपको उन 5 सामानों के नाम बताते हैं जो बेहद जरूरी होते हैं.

कार से लंबे सफर में सुरक्षा के लिहाज से और आपातकालीन (Emergency) स्थितियों से निपटने के लिए ये 5 चीजें बेहद जरूरी हैं.

नाइट विजन ग्लास

अगर आप कार से लंबे सफर पर निकल रहे हैं तो आपको रात में ड्राइविंग करनी हो सकती है. ऐसे में आपको अपने कार में नाइट विजन ग्लास लगवा सकते हैं. इसे लगवाने से आपको रात में गाड़ी चलाना आसान होगा और पूरी विजिबिलिटी रहेगी. बाजार में आपको नाइट विजन ग्लास आसानी से मिल जाएंगे.

टो केबल

लंबे सफर के दौरान गाड़ी कई बार रास्ते में खराब हो जाती है या कीचड़ में फंसने की संभावना भी होती है. ऐसे में दूसरी गाड़ी से कार को खींचने के लिए टो केबल होना जरूरी है. मजबूत जंपर केबल और टो स्ट्रैप गाड़ी रखना जरूरी होता है.

एक छोटा कार फायर एक्स्टिंग्विशर

लंबे सफर में कार ज्यादा गर्म होने या किसी तरह की शॉर्ट सर्किट होने या आग लगने की आपात स्थिति से निपटने के लिए कार के केबिन में एक छोटा कार फायर एक्स्टिंग्विशर जरूर रखना चाहिए. यह आग पर काबू पाने में तुरंत मदद करता है.

विंडशील्ड हैमर और कटर

कई बार ऐसा भी होता है कि छोटे एक्सीडेंट से भी कार का दरवाजा लॉक हो जाता है या शीशा लॉक हो जाता है. ऐसे में विंडशील्ड हैमर और कटर काम आता है. कार एस्केपर टूल से शीशा तोड़ने और सीट बेल्ट काटने में मदद मिलेगी.

पंचर किट के साथ इनफ्लेटर

कार में सफर के दौरान सबसे जरूरी सामान पंचर किट और इनफ्लेटर होता है. क्योंकि कार का टायर कभी भी पंचर हो सकता है या फिर टायर में हवा कम हो सकती है. कई बार तो आस-पास आपको कोई पंचर की दुकान भी नहीं मिलती है. ऐसे में पंचर किट बेहद जरूरी होता है. वहीं हवा भरने के लिए इनफ्लेटर जरूरी होता है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इमरजेंसी सेवा की नई व्यवस्था, NHAI लगा रहा QR कोड, जानें कैसे करेगा काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Long Drive, Long Drive Car, Long Drive Car Tips, Long Drive Tips, Car Driving
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com