दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इमरजेंसी सेवा के लिए NHAI नई व्यवस्था कर रही है. NHAI ने अब SOS बॉक्स की जगह QR कोड सिस्टम तैयार किया है. जिससे मोबाइल से स्कैन करते ही इमरजेंसी सेवा लोगों तक पहुंचेगी. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कई जगहों पर NHAI ने QR कोड लगवाया है. बता दें एक्सप्रेसवे पर लगे इमरजेंसी सेवा के लिए SOS सिस्टम जो सोल संचालित है, उनमें तकनीकी खराबी, नेटवर्क समस्या की वजह से काम नहीं कर रहे हैं. ऐसे में लोगों को आपातकालीन सेवा मिलने में परेशानी हो रही थी. अब NHAI ने नई व्यवस्था लागू की है.
QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी मदद
एक्सप्रेसवे पर इमरजेंसी सेवा के लिए नई संपर्क सेवा स्थापित की जा रही है. QR कोड स्ट्रिप को किलोमीटर बोर्ड, साइन बोर्ड और टोल प्लाजा के पास लगाया जा रहा है. इस QR कोड को स्कैन करते ही यात्रियों को तुरंत मेडिकल सेवा की मदद मिल सकेगी. यूपी गेट से डासना के बीच, डासना से मेरठ के बीच और डासना से हापुड़ के बीच QR कोड लगाए गए है.
कैसे करेगा QR कोड काम
इमरजेंसी की स्थिति में एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे लगे QR कोड को स्मार्टफोन से स्कैन करना होगा. स्कैन करते ही यात्री सीधे NHAI के इमरजेंसी पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 1033 के वेबपेज से रिडायरेक्ट हो जाएंगे. यात्री का GPS लोकेशन अपने आप कंट्रोल रूम के पास चली जाएगी. जिससे कंट्रोल रूम को यात्री का सटिक लोकेशन मिल जाएगा और जल्द ही मदद पहुंचेगी. आने वाले समय में इसे सीधी पुलिस और अस्पताल से जोड़े जाएंगे.
यह भी पढ़ेंः
क्या टोल प्लाजा पर FASTag से कट गया ज्यादा पैसा? जानें क्या है विकल्प और कैसे मिलेगा रिफंड
दिल्ली-गुरुग्राम में जलभराव से ये रास्ते हुए ठप; निकलने से पहले देखें अल्टरनेटिव रूट की लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं