विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों को 25 सितंबर तक की डेडलाइन! सस्पेंड होने से पहले ऑनलाइन निपटा लें यह काम

ड्राइविंग लाइसेंस में कुछ जरूरी अपडेट घर बैठे भी किये जा सकते हैं. ऐसे में अगर आपके ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो आप इसे जल्द से जल्द करवा लें. 

ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों को 25 सितंबर तक की डेडलाइन! सस्पेंड होने से पहले ऑनलाइन निपटा लें यह काम
DL से जुड़ा बड़ा अपडेट
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

अगर आप वाहन चलाते हैं और आपके पास पुराना ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) बना हुआ है तो आपके लिए जरूरी खबर है. ड्राइविंग लाइसेंस में कई बार फोटो से लेकर मोबाइल नंबर तक अपडेट नहीं होता है. ऐसे में गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक में दिक्कत हो सकती है. ड्राइविंग लाइसेंस में कुछ जरूरी अपडेट घर बैठे भी किये जा सकते हैं. ऐसे में अगर आपके ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो आप इसे जल्द से जल्द करवा लें. 

मोबाइल नंबर अपडेट कराने की डेडलाइन

ड्राइविंग लाइसेंस अपडेट करने को लेकर कहा जा रहा है कि सभी ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाना होगा. इसके लिए  25 सितंबर तक की डेडलाइन दी गई है. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि इसकी तारीख बढ़ सकती है. लेकिन अगर आपके ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो आपको परेशानी हो सकती है. इसलिए आप जल्द से जल्द अपने ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करवा लें.

नए ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट हो सकता है. लेकिन जो पुराने ड्राइविंग लाइसेंस हैं उसमें मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होते हैं. आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस को चेक कर सकते हैं कि मोबाइल नंबर अपडेट है या नहीं.

ड्राइविंग लाइसेंस में कैसे मोबाइल नंबर अपडेट करें ऑनलाइन

  • ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको Sarathi Parivahan की आधिकारिक साइट पर जाना होगा.
  • आप चाहें तो Sarathi Parivahan गूगल पर सर्च भी कर सकते हैं आपको साइट मिल जाएगी.
  • साइट पर जाकर आप अपने राज्य का चुनाव करें.
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प मिलेगा.
  • आप मांगी गई जानकारी को भर दें और सबमिट कर दें.
  • स्कीन पर आपको ड्राइविंग लाइसेंस की डिटेल दिखेगी उसे चेक करें.
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर सबमिट कर दें.
  • इसके बाद एक OTP आएगा जिसे आप दर्ज कर वेरिफाइ करें

कई बार लोगों को पता नहीं होता है कि ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट है या नहीं. आप Sarathi Parivahan पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपके ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट है या नहीं.

यह भी पढ़ेंः 

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर काटे जाएंगे Points, केंद्र सरकार तैयार कर रही ड्राइविंग लाइसेंस के खिलाफ एक्शन प्लान

आधार की तरह क्या बदल सकते है ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो? इस राज्य में शुरू हुई ऑनलाइन सर्विस

Driving License रिन्यूअल करने के लिए एक्सपायर होने का कर रहे हैं इंतजार, तो जान लें क्या-क्या होगा नुकसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Driving License, Driving License Online, Sarathi Parivahan, Driving License New Rules, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com