विज्ञापन

'तुझमें रब दिखता है' भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को डेडिकेट कर इज़रायली सिंगर ने गाया गाना

इज़रायली सिंगर इताय बेंडा ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में 'तुझमें रब दिखता है' गाना गाया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

'तुझमें रब दिखता है' भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को डेडिकेट कर इज़रायली सिंगर ने गाया गाना
भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को डेडिकेट कर इज़रायली सिंगर ने गाया गाना
NDTV

Viral Video: भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) की उनकी बहादुरी के लिए दुनियाभर में तारीफ हो रही है. इजरायल के तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट में कैप्टन स्मित पर उनके को-पायलट ने हमला कर दिया था. पर कैप्टन स्मित ने अपनी सूझबूझ हिम्मत दिखाते हुए फ्लाइट को क्रैश होने से बचा लिया था. अब इजरायली मूल के सिंगर ने कैप्टन स्मित को डेडिकेटेड गाना गया है. इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और एक्स पर जमकर वायरल हो रहा है. इजरायली मूल के सिंगर इताय बेन डेविड (Itay Ben David) ने "तुझमें रब दिखता है" गाना गया है. 

स्मित ने बचाई 180 लोगों की जान

इताय बेन डेविड (Itay Benda) ने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा कि वह मैं हिंदी नहीं बोल पाता हूं. पर मैं बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को दुबई से इजरायल की फ्लाइट में 180 लोगों की जान बचाने के लिए एक हिंदी गाना समर्पित कर रहा हूं. 

2008 की फिल्म का गाया गाना

इजरायली मूल के सिंगर ने 2008 में आई फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का "तू ही तो जन्नत मेरी, तू ही मेरा जुनूं" गाना गया. अब इजरायली गायक का यह गाना सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है. 

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना

बता दें कि 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट में बड़ी घटना हुई थी. जानकारी के अनुसार, फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट के कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके को-पायलट ने हमला कर दिया और विमान को क्रैश कराने की कोशिश की थी. हमले के दौरान विमान लगभग दो मिनट में करीब 16 हजार फीट नीचे आ गया था. हमले में गंभीर चोट आने के बावजूद भारतीय कैप्टन स्मित ने बहादुरी दिखाते हुए डटकर मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की. 

बाद में चालक दल के सदस्य और कुछ यात्री अंदर पहुंच सके. सभी ने मिलकर हमलावर को काबू किया और विमान का नियंत्रण दोबारा स्थापित किया. फिर कंट्रोल में आने के बाद विमान की सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग हुई और विमान में सवार सभी 180 यात्री सुरक्षित बच गए. वहीं, कैप्टन स्मित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढे़ं-

फ्लाईदुबई प्लेन में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला को-पायलट हम्ममी कौन है?

25 लाख का सम्मान; कैप्टन स्मित मच्छार के नाम पर शुरू होगा ब्रेवरी अवॉर्ड, अशोक चक्र देने की उठी मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smit Machchhar, Smit Machchhar Bravery, Captain Smit Machchhar, Captain Smit Machchhar Courage, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com