केंद्र सरकार सड़क पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नई-नई व्यवस्था कर रही है. वहीं अब सड़क पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है. सरकार अब ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में बड़े बदलाव करने जा रही है. केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, सरकार को ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में ग्रेडेड नियम को लागू करने का प्रस्ताव दिया गया है. इसके तहत सड़क पर नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस से Points काटे जाएंगे.
अगर कोई चालक यातायात के नियम को बार-बार तोड़ता है, तो उनके ड्राइविंग लाइसेंस के Points कम होते जाएंगे और ड्राइवर का लाइसेंस पहले सस्पेंड और बाद में रद्द भी किया जा सकता है.
ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर कड़ी व्यवस्था
सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है. जिससे यातायात नियम तोड़ने के बाद चालान तो कटेगा ही. इसके साथ ड्राइविंग लाइसेंस के Points भी काटे जाएंगे. अगर बार-बार नियम तोड़ने के बाद प्वॉइंट्स खत्म हो जाते हैं तो ड्राइविंग लाइसेंस खत्म हो सकता है. इस व्यवस्था का मकसद है ड्राइवर में जिम्मेदार ड्राइविंग की आदत को बढ़ावा देना और सड़क दुर्घटना को कम करना है.
ड्राइवर के ट्रेनिंग पर जोर दिया जाएगा
सरकार ड्राइवर ट्रेनिंग को लेकर ज्यादा जोर दे रही है. इसके लिए ड्राइवर ट्रेनिंग, लाइसेंसिंग और सड़क सुरक्षा से जुड़े पूरे सिस्टम में बदलाव की तैयारी है. सरकार का फोकस ड्राइवर ट्रेनिंग, लाइसेंसिंग और सड़क सुरक्षा के तीनों स्तरों पर सुधार करने पर है. प्रस्तावित पॉइंट सिस्टम लागू होने के बाद नियमों की बार-बार अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई और सख्त हो सकती है.
यह भी पढ़ेंः 10 साल तक दिल्ली में नए वाहनों पर नहीं देना होगा टैक्स, 78 हजार पुराने कमर्शियल गाड़ियों को बदलने की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं