विज्ञापन

आधार की तरह क्या बदल सकते है ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो? इस राज्य में शुरू हुई ऑनलाइन सर्विस

ड्राइविंग लाइसेंस बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है. अगर आप वाहन चला रहे हैं तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस रखना बेहद जरूरी है. अगर DL नहीं है तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं और आपका भारी भरकम चालान भी कट सकता है. 

आधार की तरह क्या बदल सकते है ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो? इस राज्य में शुरू हुई ऑनलाइन सर्विस
ड्राइविंग लाइसेसं में फोटो बदलवाएं
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

आधार कार्ड में फोटो बदलने का विकल्प दिया जाता है. लेकिन क्या आधार की तरह ड्राइविंग लाइसेंस में फोटो बदलने का ऑप्शन होता है? इसके लिए जरूरी है कि आप अपने राज्य में इस सुविधा के बारे में पहले चेक करे. अगर आपके राज्य में ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) में फोटो बदलवाने का विकल्प है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. वैसे अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस में अपना फोटो बदल सकते हैं. 

ड्राइविंग लाइसेंस बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है. अगर आप वाहन चला रहे हैं तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस रखना बेहद जरूरी है. अगर DL नहीं है तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं और आपका भारी भरकम चालान भी कट सकता है. 

यूपी परिवहन विभाग ने DL में फोटो बदलवाने का विकल्प

यूपी परिवहन विभाग ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर ड्राइविंग लाइसेंस अपडेट करने के बारे में बताया है. परिवहन विभाग ने बतााय है कि अगर आपके ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो पुरानी या खराब हो गई है तो आप इसे RTO ऑफिस जाकर बदलवा चाहते हैं तो पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट चेक कर लें. फोटो ऑनलाइन बदली जा सकती है या नहीं. 

बता दें यूपी परिवहन विभाग लाइसेंस में फोटो अपडेट कराने का ऑनलाइन विकल्प देता है. आप परिवहन विभाग की आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कैसे बदले ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो

  • सबसे पहले आपको Parvivahan Sewa की आधिकारिक साइट पर जाना होगा.
  • इसके बाद ऑनलाइन सर्विस में जाना होगा.
  • इसके बाद आपको Driving Licence Related Serivces को चुनना होगा. 
  • फिर आप अपने राज्य का नाम चुनें.
  • फिर  Serives on DL वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद अपने ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर दर्ज करें और डेट ऑफ बर्थ भी दर्ज करें.
  • इसके बाद आपके लाइसेंस की पूरी जानकारी दिखेगी.
  • फिर Aadhar Authentication के प्रोसेस को पूरा करना है. 
  • इसके बाद आपको फोटो बदलने का कारण यहां पर बताना होता है.
  • इसके बाद आप अपनी फोटो अपडेट कर सकते हैं. 
  • इसके बाद तय फीस जमा करने के बाद प्रोसेस होता है.

यह भी पढ़ेंः Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं फोटो? जानें क्या है इसका प्रोसेस और कितना लगता है खर्च 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Driving License, Driving License Apply Online, Driving License Cost, Uttar Pradesh Transport Department, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com