छत पर रखी पानी की टंकी से धीरे-धीरे बहता पानी अक्सर लोगों को मामूली लग सकता है, लेकिन यही छोटी सी लापरवाही ही आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है. टंकी से पानी बहना न सिर्फ पानी की बर्बादी है, बल्कि घर की दीवारों के लिए भी सही नहीं है. पानी बहता रहता है, जिससे दीवारों में सीलन आनी शुरू हो जाती है और फिर धीरे-धीरे पूरी दीवार तक खराब हो जाती है. इसके अलावा हर दिन टंकी से बहकर निकलने वाला पानी हजारों लीटर की बर्बादी में बदल जाता है, जिससे न केवल जल संसाधनों पर दबाव बढ़ता है बल्कि पानी का बिल भी बेवजह बढ़ता है.
पानी की बर्बादी कैसे बचाएं
दिल्ली जल बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि अगर आपकी छत की टंकी से भी पानी बहता रहता है तो आपको क्या करना चाहिए. दिल्ली जल बोर्ड अक्सर लोगों से पानी को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करती रहती है. ऐसे में एक छोटा सा उपकरण फ्लोट वाल्व इस समस्या का बेहद आसान और प्रभावी समाधान है. फ्लोट वाल्व टंकी में पानी के लेवल को कंट्रोल करता है. जैसे ही टंकी भर जाती है, यह अपने आप पानी के प्रवाह को रोक देता है, जिससे पानी बाहर नहीं बहता.
टंकी से बहता पानी, आने वाले कल की बर्बादी है। एक छोटा-सा फ्लोट वाल्व, हजारों लीटर पानी बचाने का बड़ा समाधान। आज ही फ्लोट वाल्व लगवाएं, क्योंकि समझदारी वहीं है जहाँ हर बूंद की ज़िम्मेदारी है।#JalSanrakshan #SaveWater #delhijalboard pic.twitter.com/hKUxU8Vx0F
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) June 12, 2026
फ्लोट वाल्व बहुत सस्ती, टिकाऊ और कम रखरखाव वाली होती है. इसे आसानी से किसी भी पानी की टंकी में लगाया जा सकता है. टंकी में फ्लोट वाल्व लगाने के बाद यह लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के काम करता है. दिल्ली जल बोर्ड ने अपनी पोस्ट में लिखा, "टंकी से बहता पानी, आने वाले कल की बर्बादी है. एक छोटा-सा फ्लोट वाल्व, हजारों लीटर पानी बचाने का बड़ा समाधान". आज ही फ्लोट वाल्व लगवाएं, क्योंकि समझदारी वहीं है जहां हर बूंद की जिम्मेदारी है.
जल बोर्ड के मुताबिक, पानी की बर्बादी को रोकने के लिए बड़े-बड़े उपायों की जरूरत नहीं होती. कई बार छोटे-छोटे कदम ही बड़ा बदलाव ला सकते हैं. फ्लोट वाल्व जैसे साधारण उपाय अपनाकर हम न सिर्फ पानी बचा सकते हैं, बल्कि आने वाले समय में लोग पानी की बर्बादी के प्रति भी जागरूक होंगे.
यह भी पढ़ें:- पानी का बिल बकाया है? ग्रेटर नोएडा की OTS योजना में ब्याज पर 40% तक छूट, जानिए कैसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं