विज्ञापन

क्या आप भी फेंक देते हैं दाल का पानी? जानिए इसे यूज करने के स्मार्ट तरीके

अब कभी दाल उबालें, तो इसका बचा हुआ पानी फेंकने की बजाय नीचे बताए गए इन 4 स्मार्ट तरीकों से करें यूज.

क्या आप भी फेंक देते हैं दाल का पानी? जानिए इसे यूज करने के स्मार्ट तरीके
दाल का बचा पानी है बेहद काम का! आटा से लेकर सूप तक ऐसे करें इस्तेमाल

दाल एक ऐसी सब्जी है, जिसे लगभग हर घर में रोजाना बनाया जाता है. दाल को बनाने से पहले उबालना पड़ता है और उबलने के बाद बचा हुआ पानी फेंक दिया जाता है, लेकिन क्या ऐसा करना सही है? अगर आप भी अब तक इस पानी को बेकार समझकर फेंक देते थे, तो अपनी यह आदत बदल लें क्योंकि ये पानी सूप बनाने से लेकर आटा गूंथने, सब्जी या करी में डालने के काम आता है. चलिए जानते हैं इसका उपयोग कैसे-कैसे किया जा सकता है.

ऐसे करें बचे हुए दाल के पानी का उपयोग

आटा गूंथने में काम आ सकता है

रोटी या पराठे का आटा गूंथते समय नॉर्मल पानी की जगह अगर आप दाल के पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आटा और ज्यादा पौष्टिक बन सकता है और रोटियां मुलायम बन सकती हैं. दाल के पानी से गूंथा आटा बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जा सकता है.

सूप का बेस बनाने में

अगर आप घर पर सब्जियों का सूप बनाने का सोच रहे हैं, तो दाल के पानी को बेस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे न सिर्फ सूप का स्वाद बेहतर हो सकता है, बल्कि अलग से स्टॉक बनाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

पौधों के विकास के लिए अच्छा

अगर आपने दाल के पानी में ज्यादा नमक या मसाले नहीं डाले हैं, तो इसे ठंडा होने के बाद आप पौधों में डाल सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स न सिर्फ पौधों को पोषण दे सकते हैं, बल्कि उनके विकास में भी मददगार साबित हो सकते हैं. पौधों को हरा-भरा रखने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

चावल बनाने में आ सकता है काम

दाल के बचे पानी में चावल पकाए जा सकते हैं, इससे चावल का स्वाद थोड़ा अलग और ज्यादा अच्छा हो सकता है. इसके अलावा, दाल के पानी में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जिससे चावल ज्यादा हेल्दी बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: हार्ट, लिवर से लेकर आपकी स्किन के लिए बेस्ट और वर्स्ट फूड्स की लिस्ट, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट शुभम वस्त्य ने की शेयर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Hacks, Dal Water Uses, Leftover Dal, Healthy Cooking Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com