विज्ञापन

Rain Alert: यूपी के 65 जिलों में बारिश तो 12 में ओले गिरने का अलर्ट, जानिए IMD का मौसम को लेकर अपडेट

IMD ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है. कई जिले तो ऐसे हैं, जहां ओलावृष्टि का अनुमान जताया है.

Rain Alert: यूपी के 65 जिलों में बारिश तो 12 में ओले गिरने का अलर्ट, जानिए IMD का मौसम को लेकर अपडेट
उत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश की संभावना.
IANS

UP Weather Forecast Update: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम में आए बदलाव की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. आंधी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी आई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने यूपी में आज और कल (12-13 जून) भी तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि की संभावना जताई है. IMD ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है. साथ ही कई जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (लखनऊ) के अनुसार, यूपी में फिलहाल दो दिन बारिश का मौसम बने रहने की संभावना है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

इन राज्यों में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert for Rain)

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र. साथ ही 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

यहां ओलावृष्टि की संभावना

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.

इन जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट का येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र.

13 जून के लिए इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र. इसके अलावा 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

11 जून को कहां कितनी हुई बारिश

IMD के अनुसार, गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक समाप्त 24 घंटे की अवधि में गोरखपुर जिले के बांसगांव में सर्वाधिक 75 मिमी बारिश दर्ज की गई. फतेहपुर तहसील में 48 मिलीमीटर (मिमी), बाराबंकी के रामनगर में 46 मिमी, आजमगढ़ में 43.6 मिमी, संत कबीर नगर के धनघटा में 48 मिमी, गोरखपुर शहर में 30.2 मिमी, गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में 30 मिमी, बलिया के गाईघाट में 29.2 मिमी औक गाजीपुर सीडब्ल्यूसी में 28.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. बहाइच के कतर्निया घाट और अंबेडकर नगर के अकबरपुर में 25-25 मिमी वर्षा हुई.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरेली में सर्वाधिक 40 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मुजफ्फरनगर में 26.7 मिमी वर्षा हुई. बदायूं के सहसवान में 17 मिमी, अलीगढ़ के अतरौली और संभल में 16-16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. बारिश के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें- बारिश के साथ आंधी-तूफान, ओले गिरने का अलर्ट, दिल्ली NCR से यूपी-एमपी और राजस्थान तक मौसम बिगड़ा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Rain Alert, UP Weather Forecast Today, IMD Forecast, Mausam Aaj Ka, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com