विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, नहीं मिलेगी कार पार्किंग, जानें पूरी एडवाइजरी

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है. जिसमें लोगों को डायवर्जन, पिकअप-ड्रॉप प्वाइंट और पार्किंग की पूरी जानकारी दी गई है.

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, नहीं मिलेगी कार पार्किंग, जानें पूरी एडवाइजरी
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी.
  • दिल्ली पुलिस ने निजी कार से नहीं आने की अपील की है.
  • आयोजन के पास कार पार्किंग की सुविधा नहीं दी जाएगी.

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा ट्रैफिक एडवायजरी जारी किया है. मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 'औरा इंडिया टूर 2026' (Aura India Tour 2026) का आगाज 30 अक्टूबर को होने वाला है. यह आयोजन नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने जा रहा है. कॉन्सर्ट में जुटने वाली भारी भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है. कार्यक्रम के मद्देनजर 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे.

इन रास्तों से बचने की सलाह

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कॉन्सर्ट के दौरान कई प्रमुख मार्गों और उनके आसपास के इलाकों में भारी आवाजाही और जाम की संभावना है, इसलिए वाहन चालकों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी गई है.

भीष्म पितामह मार्ग (Bhishm Pitamah Marg)

लोधी रोड (Lodhi Road)

लाला लाजपत राय मार्ग (डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओर से लोधी कॉलोनी फ्लाईओवर के बीच)

आर्कबिशप मकारियोस मार्ग (Arch Bishop Marg)

चौथी और पांचवीं एवेन्यू रोड (Fourth & Fifth Avenue Road)

सीजीओ कॉम्प्लेक्स और लोधी कॉलोनी की आंतरिक सड़कें

दयाल सिंह कॉलेज रोड और बारापुला फ्लाईओवर का एक हिस्सा  जो इना से जंगपुरा मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-2 के बीच होगा.

मुख्य ट्रैफिक डायवर्जन पॉइंट्स

यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है.

लोधी रोड-दयाल सिंह कॉलेज रेड लाइट टी-पॉइंट- इस ओर से दयाल सिंह कॉलेज रोड पर गाड़ियों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

लाला लाजपत राय मार्ग-JLN स्टेडियम मार्ग जंक्शन- स्टेडियम रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को लोधी फ्लाईओवर की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

JLN स्टेडियम रेड लाइट- यहां से गेट नंबर-1 या कोटला मुबारकपुर फ्लाईओवर की तरफ गाड़ियां जाने की अनुमति नहीं होगी.

कुशक नाला बस डिपो रेड लाइट- यहां से स्टेडियम के गेट नंबर 3, 4, 5, 6 और 7 की तरफ ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा.

नहीं होगी पार्किंग की सुविधा 

प्रशासन ने साफ किया है कि स्टेडियम के पास आम जनता के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है. खुद गायक दिलजीत दोसांझ और ट्रैफिक पुलिस ने भी प्रशंसकों से अपील की है कि वे निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें.

मेट्रो रूट: दर्शक वायलेट लाइन (Violet Line) का उपयोग करके सीधे JLN स्टेडियम या जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पहुंच सकते हैं. इसके अलावा येलो लाइन (Yellow Line) से आने वाले यात्री INA या जोर बाग उतरकर आगे की यात्रा के लिए साधन ले सकते हैं.  टैक्सियों और ऑटो-रिक्शा के लिए आर्कबिशप मार्ग, प्रगति मैदान के पास लाल मस्जिद और कुशक नाला बस डिपो के पास विशिष्ट ड्रॉप-ऑफ पॉइंट तय किए गए हैं. सड़क किनारे वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी.

यह भी पढ़ें | दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट ने बढ़ाई मेट्रो की टाइमिंग, 30 अक्टूबर को मेट्रो की होगी स्पेशल व्यवस्था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Dosanjh, Diljit Dosanjh Concert, Diljit Dosanjh Concert In Delhi, Delhi Traffic Advisory, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com