पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है. 30 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उनके 'ऑरा इंडिया टूर' के शो को मंजूरी मिल गई है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते कार्यक्रम की अनुमति पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें सामने आने लगी थीं. इस पर सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं. लेकिन अब बुकमायशो की टीम ने साफ किया है कि शो रद्द नहीं हुआ था, बल्कि इसकी अनुमति अस्थायी रूप से रोकी गई थी. आयोजकों ने दिल्ली पुलिस के साथ बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ को संभालने से जुड़ी अतिरिक्त तैयारियों की जानकारी दी. इसके बाद कार्यक्रम की अनुमति पर दोबारा विचार किया गया और मंजूरी जारी कर दी गई. इस मामले में अब दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है.
शुक्रवार शाम को दिलजीत ने अपने आने वाले शो को लेकर एक वीडियो रील शेयर की. इस दौरान उन्होंने शो को लेकर चल रहे विवाद, परमिशन और मंजूरी से जुड़ी चर्चाओं पर बिना नाम लिए कमेंट किया है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दिलजीत ने फैंस से क्या कहा?
अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने वाले दिलजीत ने कहा, "क्या शानदार दिन है, कितनी अच्छी वाइब्स आ रही हैं!" उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि अगर उनके शो को लेकर बनने वाली सारी रील्स, बहसें और ट्वीट्स खत्म हो गई हों, तो अब 30 तारीख को मिलते हैं. उन्होंने ने यह भी कहा कि किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले लोगों को सही खबर पढ़ लेनी चाहिए.
शो के आयोजकों ने दिया कंफर्मेशन
बुकमायशो की टीम की ओर से जारी अपडेट में कहा गया है कि दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट के रद्द होने की खबरें सही नहीं हैं. इवेंट की मंजूरी को कुछ समय के लिए रोका गया था, न कि रद्द किया गया था. त्योहारों के मौसम में सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने इवेंट के आयोजक बुकमायशो लाइव से सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा था. अपडेट के अनुसार, बुकमायशो लाइव की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मीटिंग की और कॉन्सर्ट को लेकर अपने प्लान शेयर किया. आयोजकों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा और ट्रैफिक से जुड़ी सभी जरूरी शर्तों का पूरी तरह पालन किया जाएगा.
इसके बाद पुलिस ने कॉन्सर्ट को मंजूरी देने पर दोबारा विचार किया और अनुमति दे दी. बुकमायशो की टीम ने कहा कि वह दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी, ताकि कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को भी किसी तरह की परेशानी न हो. इस अपडेट से उन फैंस को राहत मिली है, जो शो को लेकर कंफ्यूजन में थे.
दिलजीत के दिल्ली शो को मंजूरी मिलने के बाद अब उनके फैंस 30 अक्टूबर को होने वाले शो का इंतजार कर रहे हैं. उनके 'ऑरा इंडिया टूर' में दिल्ली के बाद इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ समेत दूसरे शहरों में भी कॉन्सर्ट होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं