विज्ञापन

गाजियाबाद सोसाइटी के बाद विवेक विहार की बिल्डिंग में आग, जानिए कैसे पहचानें फायर सेफ्टी है या नहीं और कहां से मांगे मदद

Fire Safety Tips: आपके लिए ये जानना जरूरी है कि जिस बिल्डिंग या सोसाइटी में आप रहे हैं, वहां फायर सेफ्टी व्यवस्था है या नहीं? अगर हां, तो उसकी पहचान या जांच कैसे करें और अगर सुरक्षा में कमी हो तो इसकी शिकायत कहां और कैसे दर्ज कराएं?

गाजियाबाद सोसाइटी के बाद विवेक विहार की बिल्डिंग में आग, जानिए कैसे पहचानें फायर सेफ्टी है या नहीं और कहां से मांगे मदद
how to identify fire safety features in building
AI Photo

Fire Safety Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही शॉर्ट सर्किट, ओवरलोडिंग और लापरवाही की वजह से आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ जाती हैं. बीते कुछ दिनों में दिल्ली‑NCR से सामने आए दर्दनाक हादसे इस खतरे की गंभीरता को साफ दिखाते हैं. गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में एक फ्लैट में लगी आग ने कई फ्लैट को चपेट में ले लिया. वहीं, आज यानी रविवार को तड़के लगभग साढ़े तीन बजे शाहदरा के विवेक विहार इलाके में बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग में नौ लोगों की जान चली गई.

इन घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जिन इमारतों और सोसाइटी में हम रहते हैं, क्या वे वाकई फायर सेफ्टी के मानकों पर खरी उतरती हैं? इस सवाल का जवाब जानना बेहद जरूरी है. आपके लिए ये जानना जरूरी है कि जिस बिल्डिंग या सोसाइटी में आप रहे हैं, वहां फायर सेफ्टी व्यवस्था है या नहीं? अगर हां, तो उसकी पहचान या जांच कैसे करें और अगर सुरक्षा में कमी हो तो इसकी शिकायत कहां और कैसे दर्ज कराएं? यहां हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने वाले हैं, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही जान‑माल की रक्षा की जा सके.

बिल्डिंग में फायर सेफ्टी ऐसे पहचानें

फायर एक्सटिंग्विशर- हर फ्लोर और कॉमन एरिया में लाल रंग के फायर सिलेंडर लगे होने चाहिए.

स्प्रिंकलर और स्मोक डिटेक्टर- छत पर पानी के स्प्रिंकलर (फव्वारे) और धुएं का पता लगाने वाले अलार्म लगे होने चाहिए.

फायर एग्जिट- आग लगने की स्थिति में बाहर निकलने के लिए अलग से सीढ़ियां होनी चाहिए. यह रास्ता हमेशा खुला होना चाहिए और रास्ते में कबाड़ नहीं होना चाहिए.

फायर अलार्म और होज रील- आपातकालीन घंटी और पानी के पाइप हर मंजिल पर होने चाहिए.

वाटर पंप और टैंक- बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए पर्याप्त क्षमता का पानी का टैंक और इलेक्ट्रिक या डीजल पंप मौजूद होना चाहिए.

यह भी पढ़ें:- Home Fire Safety Tips: अपने घर को आग से कैसे सेफ बनाएं, इन 5 चीजों का रखा ध्यान तो कभी नहीं होगा कोई खतरा 

बिल्डिंग में फायर सेफ्टी नहीं है तो कहां शिकायत करें?

फायर डिपार्टमेंट- सबसे पहला और जरूरी कदम अपने जिले के Fire Officer या Chief Fire Officer के पास लिखित शिकायत करें.

नगर निगम- निगम बिल्डिंग प्लान और सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करता है, तो ऑनलाइन पोर्टल या वार्ड ऑफिस में शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

RERA- अगर बिल्डिंग नई या हाउसिंग प्रोजेक्ट है और फायर सेफ्टी नियम तोड़े हैं तो संबंधित राज्य की RERA अथॉरिटी में शिकायत करें.

SDM और DM- सामूहिक शिकायत Residents Welfare Association के साथ मिलकर DM या SDM को लिखित शिकायत करने पर जांच के आदेश दिए जा सकते हैं.

ऑनलाइन शिकायत प्लेटफॉर्म- CPGRAMS (pgportal.gov.in) यह केंद्र सरकार का जन-शिकायत पोर्टल है.

लेखक के बारे में
img
नवीन  प्रजापत‍ि
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire Safety, Fire Safety Act, Fire Safety Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com