विज्ञापन

दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग, देखें Video

दिल्ली के जाफराबाद-मौजपुर इलाके में एक फिश रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया. जान बचाने के लिए महिलाओं-पुरुषों ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची.

  • दिल्ली के जाफराबाद-मौजपुर इलाके में एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई.
  • आग लगने की वजह से कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी.
  • हालांकि स्टाफ के लोगों ने ही तुरंत आग पर काबू पा लिया था.
नई दिल्ली:

दिल्ली के जाफराबाद-मौजपुर इलाके में एक बड़ी घटना घट गई. यहां एक फिश रेस्टोरेंट में अचानक से भीषण आग लग गई. जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की वजह से रेस्टोरेंट में बैठे लोग तेजी से बाहर निकलने लगे. कुछ लोगों ने दूसरी मंजिल से नीचे कूंदकर अपनी जान बचाई. वहीं आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की है. आग लगने की वजह रसोईघर में रखे सिलेंडर में लगी आग बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि फायर टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था. हालांकि रात का वक्त होने की वजह से कुछ देर अफरा-तफरी की स्थिति रही.

दिल्ली में रात 10.30 के बाद की घटना 

मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में 66 फुटा रोड स्थित उधम फिश पॉइंट का बताया जा रहा है. यहां किचन में रखे सिलेंडर में अचानक से आग लग गई. जिससे रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोगों के बीच अचानक अफरा-तफरी फैल गई. अपनी जान बचाने के लिए लोग सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. हालात ऐसे बने कि पहली मंजिल पर मौजूद महिला और अन्य लोगों को खिड़की से नीचे कूदकर जान बचाने का प्रयास करना पड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में महिला और अन्य लोग जान बचाने के लिए खिड़की से नीचे कूदते दिखाई दे रहे हैं. घटना रात 10 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है. आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया था. लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही 10 बजकर 45 मिनट पर स्टाफ ने ही आग पर काबू पा लिया था. 

घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है. लेकिन रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. लेकिन इस घटना में रेस्टोरेंट के अंदर सुरक्षित निकास को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली: क्लब में महिला पर बीयर गिरने के बाद खूनी संघर्ष, बाउंसरों की पिटाई से शख्स की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Restaurant Fire, Delhi Restaurant Fire Safety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com