विज्ञापन

लुटियंस दिल्ली, कनॉट प्लेस और मंडी हाउस समेत ये रास्ते रहेंगे प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच 13 अक्टूबर के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने फिर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. लुटियंस दिल्ली, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, पटेल चौक और RML RML अस्पताल समेत कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है. यहां देखें पूरी लिस्ट. 

लुटियंस दिल्ली, कनॉट प्लेस और मंडी हाउस समेत ये रास्ते रहेंगे प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली में लगातार हो रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने फिर जारी की एडवाइजरी, आज फिर ये रास्ते रहेंगे प्रभावित 
NDTV

Delhi Traffic Advisory Today: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार जारी प्रदर्शनों और कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज यानी 13 अक्टूबर 2026 के लिए फिर नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से जुड़ने वाले प्रमुख चौराहों और स्ट्रेच पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. लुटियंस दिल्ली, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, पटेल चौक और RML अस्पताल गोलचक्कर जैसे व्यस्त क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है. 

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं. पुलिस की ओर से जारी ऑफिशियल दिशानिर्देशों के मुताबिक 13 अक्टूबर 2026 को दिनभर स्थिति के आधार पर डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. ऐसे में अगर आज दिल्ली की सड़कों पर सफर करना है, या किसी प्रमुख रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाना है, तो घर से निकलने से पहले डायवर्ट किए गए रास्तों की सूची जरूर देख लें.


दिल्ली के ये प्रमुख रास्ते रहेंगे प्रभावित

दिल्ली पुलिस की ओर से शेयर की गई सूची के मुताबिक, नीचे दिए गए चौराहों और कनेक्टिंग सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रहने की आशंका है. 

कनॉट प्लेस एवं मध्य दिल्ली क्षेत्र

गोलचक्कर पंचकुइयां, गोल चक्कर मंडी हाउस, मिंटो रोड व दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड यानी CP आउटर सर्कल T पॉइंट, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस यानी बाराखंबा रोड व संसद मार्ग T पॉइंट.

लुटियंस और प्रशासनिक गलियारा

डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, गोल चक्कर अशोक रोड  जंतर मंतर रोड, गोल चक्कर रेल भवन, गोल चक्कर पटेल चौक, जय सिंह रोड  संसद मार्ग क्रॉसिंग और जय सिंह रोड  अशोक रोड T पॉइंट.

दक्षिण एवं पश्चिमी दिल्ली कनेक्टर्स

सरदार पटेल मार्ग  पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भिकाजी कामा प्लेस अंडरपास, मोती बाग फ्लाईओवर अंडरपास, रिंग रोड  सैन मार्टिन मार्ग T पॉइंट और आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर.

रिंग रोड व दूसरे मार्ग

भैरों रोड  MGM यानी रिंग रोड T पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर और गोल चक्कर नीला गुंबद.

वाहन चालकों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जरूरी निर्देश

  • अगर आप नई दिल्ली या सेंट्रल दिल्ली के रास्ते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या आईजीआई एयरपोर्ट जा रहे हैं, तो अपने पास पर्याप्त समय लेकर निकलें.
  • ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि जब तक कोई अत्यंत आवश्यक काम न हो, प्रभावित मार्गों की ओर जाने से बचें.
  • सुरक्षा एजेंसियां जमीनी स्थिति का रियल टाइम पर आकलन करेंगी और उसी के अनुसार यातायात को नियंत्रित या छूट प्रदान करेंगी.
  •  यातायात नियमों का पालन करें: मुख्य चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों और डाइवर्जन साइंस का सख्ती से पालन करें.

सड़क पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट्स चेक करने या मदद पाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इन ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल व  टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें. 

यह भी पढ़ें-  नवरात्रि और  दुर्गा पूजा पर रेलवे  चलाएगा स्पेशल ट्रेन ! यूपी, एमपी, बिहार और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

  • WhatsApp हेल्प डेस्क: 8750871493
  •  टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर: 1095 या 01125844444
  •  सोशल मीडिया अपडेट्स: X, Facebook और Instagram पर @dtptraffic को फॉलो करें.

यह भी पढ़ें-  नवरात्रि पर दिल्ली-यूपी से जाना है दर्शन के लिए वैष्णो देवी, जानिए कौन-कौन सी ट्रेन सीधे पहुंचाएंगी माता के धाम


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic Advisory, Delhi Police News, Connaught Place, Mandi House Traffic Diversion Today, New Delhi Railway Station Alternate Route
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com