विज्ञापन

नवरात्रि पर दिल्ली-यूपी से जाना है दर्शन के लिए वैष्णो देवी, जानिए कौन-कौन सी ट्रेन सीधे पहुंचाएंगी माता के धाम

शारदीय नवरात्र के मौके पर अगर आप भी दिल्ली या उत्तर प्रदेश (UP) से माता वैष्णो देवी कटड़ा (SVDK) के दर्शन के लिए जाने के लिए रेलवे ने दिल्ली और यूपी के विभिन्न स्टेशनों से माता के धाम के लिए सीधी ट्रेन चलाती है. जानिए इन ट्रेनों का रूट, समय सारणी और यात्रा से जुड़े जरूरी सुझाव. 

नवरात्रि पर दिल्ली-यूपी से जाना है दर्शन के लिए वैष्णो देवी, जानिए कौन-कौन सी ट्रेन सीधे पहुंचाएंगी माता के धाम
नवरात्र में दिल्ली और यूपी से माता वैष्णो देवी जाना हुआ आसान ! कटड़ा के लिए ये ट्रेनें पहुंचाएंगी सीधे धाम; देखें पूरी लिस्ट और टाइमटेबल
NDTV

Delhi to Vaishno Devi Trains: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन नवरात्र के दिनों में इस रूट पर श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो जाती है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे दिल्ली और उत्तर प्रदेश से कटड़ा के लिए कई बेहतरीन ट्रेनें उपलब्ध कराता है. इनमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश से वंदे भारत एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति, श्री शक्ति एक्सप्रेस और बेगमपुरा जैसी ट्रेनें प्रमुख है. आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी ट्रेन का चयन करके आरामदायक यात्रा कर सकते हैं. 

दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली प्रमुख ट्रेनें

दिल्ली से कटरा की दूरी तय करने के लिए ये ट्रेनें सबसे लोकप्रिय और सुविधाजनक मानी जाती हैं.

ट्रेन संख्या 22439 व  22477 वंदे भारत एक्सप्रेस

  • चलने का दिन: बुधवार को छोड़कर सभी दिन
  • प्रस्थान करने का स्टेशनः   नई दिल्ली 
  • समयः सुबह 06:00 बजे
  • गंतव्य : श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 
  • पहुंचने का समय: दोपहर 14:20 बजे
  • यात्रा का वक्तः 8 घंटे 20 मिनट
  • रूट: नई दिल्ली - अम्बाला कैंट - लुधियाना - जम्मू तवी - कटरा. 

उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12445)

  • चलने का दिन: दैनिक (रोजाना)
  • प्रस्थान करने का स्टेशनः  नई दिल्ली 
  • समयः रात 20:50 बजे
  • गंतव्य :  श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 
  • समयः सुबह 07:55 बजे
  • पहुंचने का समय: 11 घंटे 5 मिनट
  • रूट: नई दिल्ली - अम्बाला कैंट - लुधियाना - पठानकोट कैंट- जम्मू तवी - उधमपुर - कटरा. 

श्री शक्ति एक्सप्रेस (22461)

  • चलने का दिन: दैनिक (रोजाना)
  • प्रस्थान करने का स्टेशनः नई दिल्ली
  • समयः शाम 19:05 बजे
  • गंतव्य : श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (SVDK) 
  • समयः सुबह 05:40 बजे
  • पहुंचने का समय: 10 घंटे 35 मिनट 
  • रूट: नई दिल्ली - अम्बाला कैंट - लुधियाना- जालंधर कैंट - पठानकोट कैंट -जम्मू तवी -उधमपुर -कटरा. 

जम्मू मेल (14033)

  • चलने का दिन:दैनिक (रोजाना)
  • प्रस्थान करने का स्टेशनः ओल्ड दिल्ली 
  • समयः रात 20:05 बजे
  • गंतव्य : श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 
  • समयः सुबह 09:20 बजे
  • पहुंचने का समय: 13 घंटे 15 मिनट
  • रूट: दिल्ली जंक्शन - पानीपत - अंबाला कैंट - लुधियाना - जालंधर - पठानकोट - जम्मू तवी - कटरा. 

उत्तर प्रदेश से माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली ट्रेनें

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से भी सीधे कटड़ा के लिए ट्रेन कनेक्टिविटी उपलब्ध है, जिससे यूपी के भक्तों को सफर में कोई असुविधा न हो:

 बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237) / हिमगिरी एक्सप्रेस (12331)

  •  रूट: यह ट्रेनें वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर और लखनऊ (LKO) होते हुए जम्मूतवी की तरफ जाती हैं。
  •  समय: लखनऊ से शाम 05:40 बजे चलकर लगभग 17 घंटे में जम्मू तवी पहुंचती हैं.

 कानपुर सेंट्रल जम्मू तवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (2469 / 12469)

 रूट: कानपुर सेंट्रल - उन्नाव - बरेली -मुरादाबाद - सहारनपुर - अंबाला - जम्मू तवी के रास्ते संचालित होती है.

गाजियाबाद और पश्चिमी यूपी के लिए

 दिल्ली से चलने वाली अधिकांश दैनिक और साप्ताहिक ट्रेनें गाजियाबाद या हजरत निजामुद्दीन/सब्जी मंडी से होकर गुजरती हैं, जिससे पश्चिमी यूपी के यात्रियों को भी सीधी सुविधा मिलती है.

यह भी पढ़ें- ट्रेन से पुणे- कोटा, सवाई माधोपुर और जयपुर जाना हुआ आसान, अब हर हफ्ते चलेगी खड़की दहर का बालाजी सुपर फास्ट

नवरात्र यात्रा के लिए खास टिप्स और सुझाव

  •  यदि आप कम से कम समय में यात्रा पूरी करना चाहते हैं, तो वंदे भारत एक्सप्रेस (22439) सबसे बेहतरीन विकल्प है, जो मात्र 8 घंटे 20 मिनट में कटड़ा पहुंचा देती है.
  • उत्तर संपर्क क्रांति (12445) या श्री शक्ति एक्सप्रेस (22461) से रात में सफर शुरू करके आप सुबह सुबह सीधे कटड़ा स्टेशन पहुंच सकते हैं और बिना समय गंवाए अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं.
  • नवरात्रि के दौरान भारी भीड़ के चलते ट्रेनों में टिकट की मांग बढ़ जाती है, इसलिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर IRCTC के जरिए रिजर्वेशन पक्का कर लें.

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल, कानपुर-प्रयागराज, बक्सर-आरा समेत इन शहरों में स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaishno Devi By Railways, Vande Bharat Express, New Delhi To Katra Vaishno Devi, Navratri 2026, Katra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com