विज्ञापन

दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा स्मार्ट और ग्रीन, सड़कों पर जल्द चलेंगी 2,800 इलेक्ट्रिक AC बसें

Delhi Electric AC Buses : दिल्ली में पीएम ई-ड्राइव योजना के जरिए 2,800 नई इलेक्ट्रिक AC बसें DTC बेड़े में शामिल होंगी. इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट स्मार्ट, क्लीन और कनेक्टेड होगा और साथ ही प्रदूषण कम होने और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है.

दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा स्मार्ट और ग्रीन, सड़कों पर जल्द चलेंगी 2,800 इलेक्ट्रिक AC बसें
नई इलेक्ट्रिक बसों के आने से दिल्ली में रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा.
Photo Credit : X /@DelhiGovDigital

Delhi Electric AC Buses : दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक, स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के जरिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बेड़े में 2,800 नई एयर-कंडीशंड इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी. इस पहल का मकसद राजधानी में क्लीन और स्मार्ट मोबिलिटी को बढ़ावा देना है.

दिल्ली का Public Transport अब होगा और ज्यादा Clean, Smart और Connected

PM E-DRIVE Scheme के तहत DTC fleet में 2,800 नई AC Electric Buses शामिल की जाएंगी।

इससे Outer Delhi और Residential Areas में बेहतर Connectivity के साथ नागरिकों को मिलेगा आरामदायक और पर्यावरण-अनुकूल सफर।… pic.twitter.com/TnaZ4AXy2X

— Delhi Government (@DelhiGovDigital) June 11, 2026

ये बसें होंगी शामिल 

नई योजना के जरिए कुल 2,800 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी, जिनमें 1,400 नौ मीटर और 1,400 बारह मीटर लंबी बसें होंगी. इस दौरान बड़ी बसों को मुख्य और व्यस्त रूट्स पर चलाया जाएगा, जबकि छोटी बसें कॉलोनियों और स्थानीय फीडर रूट्स पर सेवा देंगी. इसके अलावा अगले चरण में 500 सात मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें भी जोड़ी जाएंगी, जिनका मकसद लास्ट माइल कनेक्टिविटी को और मजबूत करना है.

दिल्ली में फिलहाल लगभग 4,300 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं. नई बसों के शामिल होने के बाद यह संख्या तेजी से बढ़ेगी. सरकार का लक्ष्य साल के अंत तक इस संख्या को बढ़ाकर 7,500 तक पहुंचाने का है. इसके अलावा 2028-29 तक राजधानी में कुल बसों की संख्या लगभग 14,000 करने की योजना है.

यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

नई इलेक्ट्रिक बसों के आने से दिल्ली में रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा, खासकर बाहरी इलाकों और रेजिडेंशियल कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. इन बसों से यात्रियों को मेट्रो स्टेशन और प्रमुख बस स्टॉप तक पहुंचना आसान होगा. इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले रूट्स पर बसों की उपलब्धता भी बढ़ेगी. इसके अलावा AC इलेक्ट्रिक बसें सफर को आरामदायक बनाएंगी.

प्रदूषण कम करने में मदद

इलेक्ट्रिक बसों के बढ़ते इस्तेमाल से दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी. इस बीच पर्सनल व्हीकल्स पर निर्भरता घटने से ट्रैफिक जाम में कमी और पर्यावरण पर अच्छा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. सरकार का मकसद पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ग्रीन और एनर्जी एफ्फिसिएंट बनाकर शहर की आबोहवा को बेहतर करना है. 

यह भी पढ़ें- पुलिस से है कोई शिकायत? 13 जून को मिलेगा सीधे DCP और ACP से मिलने का मौका, लगेगा जन सुनवाई शिविर, जानें कहां पहुंचना है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com