अगर आप दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट (बाहरी जिला) में रहते हैं और पुलिस से जुड़ी कोई शिकायत, समस्या या सुझाव सीधे बड़े अधिकारियों तक पहुंचाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है. दिल्ली पुलिस 13 जून 2026 को जन सुनवाई शिविर लगाने जा रही है. यहां लोग अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने रख सकेंगे और उनका जल्द समाधान करने की कोशिश की जाएगी.
कब और कितने बजे होगा शिविर?
इसे लेकर DCP Outer District ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि यह जन सुनवाई शिविर शनिवार, 13 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा. शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा. यानी लोगों के पास अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए दो घंटे का समय होगा.
क्यों लगाया जा रहा है शिविर?इस पहल का उद्देश्य लोगों और पुलिस के बीच बेहतर संवाद बनाना है. आसान भाषा में कहें, तो कई बार लोगों की छोटी-छोटी शिकायतें लंबे समय तक लंबित रह जाती हैं. ऐसे में अब वे सीधे वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रख सकेंगे, जिससे समस्याओं का जल्दी समाधान हो सके.
पुलिस ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे सिर्फ शिकायतें ही नहीं, बल्कि पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दें.
Outer District Police is organizing a JAN SUNWAI (Public Grievance Redressal Camp) on 13.06.2026 from 11:00 AM to 01:00 PM.
— DCP OUTER DELHI (@dcpouter) June 11, 2026
Senior officers of Outer District will be present to hear public grievances and facilitate prompt redressal.
Citizens are encouraged to participate and… pic.twitter.com/5IzXewQjEW
कहां लगेगा जन सुनवाई शिविर?
पीएस रानी बाग परिसर, दिल्ली- रानी बाग और मंगोलपुरी थाना क्षेत्र के लोग यहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
- यहां डीसीपी आउटर डिस्ट्रिक्ट विक्रम सिंह, एसीपी ऑपरेशंस वीरेंद्र दलाल और संबंधित थाना अधिकारी मौजूद रहेंगे.
- राज पार्क और सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र के लोगों के लिए यह शिविर लगाया जाएगा.
- यहां अपर डीसीपी-1 विष्णु कुमार, एसीपी सुल्तानपुरी हरेंद्र सिंह और संबंधित अधिकारी मौजूद होंगे.
- मुंडका, नांगलोई और रणहोला थाना क्षेत्र के नागरिक यहां पहुंच सकते हैं.
- यहां अपर डीसीपी-2 मनोज कुमार मीणा, एसीपी नांगलोई नरेश कुमार सोलंकी और संबंधित थाना अधिकारी उपस्थित रहेंगे.
- निहाल विहार, पश्चिम विहार वेस्ट और पश्चिम विहार ईस्ट क्षेत्र के लोग यहां अपनी शिकायतें रख सकते हैं.
- आपके लिए यहां एसीपी पश्चिम विहार राजबीर सिंह लांबा और संबंधित जांच अधिकारी रहेंगे.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर आपके इलाके में कानून-व्यवस्था, जांच, पुलिस कार्रवाई या किसी अन्य पुलिस से जुड़े मामले को लेकर कोई शिकायत है, तो इस जन सुनवाई शिविर का फायदा जरूर उठाएं. यह आपके लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सीधे मिलने और अपनी बात रखने का अच्छा मौका है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग और भागीदारी से ही बेहतर और भरोसेमंद पुलिस व्यवस्था बनाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें- CM योगी आज करेंगे ई-बसों का शुभारंभ, नोएडा, ग्रेनो और नोएडा एयरपोर्ट के ये हैं तय रूट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं